'ये हैं मोहब्बतें' एक्टर सुमित सचदेव की वाइफ का हुआ मिसकैरिज, ऑनलाइन पेटीशन दायर कर मांगा न्याय
By विवेक कुमार | Published: September 12, 2018 02:08 PM2018-09-12T14:08:10+5:302018-09-12T14:08:10+5:30
सुमीत ने बताया कि उनकी पत्नी की पेड मैटरनिटी लीव पूरी होने के बाद उसके बॉस वर्क फ्रॉम होम देने से इंकार कर दिया था।
मुंबई, 12 सितम्बर: हाल ही में टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मणि का किरदार निभा चुके एक्टर सुमित सचदेव की वाइफ अमृता सचदेव का मिसकैरिज हो गया। सुमित ने इंस्टाग्राम पर बताया अमृता पिछले पांच महीनों से प्रेग्नेंट थी। बॉस के अमानवीय व्यवहार के कारण अमृता का मिसकैरिज हुआ। अब सुमित और अमृता ने ऑनलाइन पेटीशन भी दायर की है। इस पेटीशन का लिंक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
इस लिंक में उन्होंने अपने 5 महीने के बेटे के भ्रूण की तस्वीर भी शेयर की है। सुमित और उनकी पत्नी बेटे का नाम एहान रखने वाले थे। सुमित आगे लिखते हैं- मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप ये पीटिशन साइन करें।
View this post on Instagram
सुमीत ने बताया कि उनकी पत्नी की पेड मैटरनिटी लीव पूरी होने के बाद उसके बॉस वर्क फ्रॉम होम देने से इंकार कर दिया था। जबकि पहले वो इसकी इजाजत दे चुके थे। अमृता को बेड रेस्ट बताया गया था, लेकिन बावजूद इसके उन्हें काम पर लौटना पड़ा। काम का प्रेशर अमृता पर बढ़ता गया और एक दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
जिसके बाद अमृता को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जिसके बाद मालूम चला कि उनका मिसकैरेज हो गया है। मिसकैरेज के 30 मिनट पहले ही उन्हें कंपनी से अमृता के टर्मिनेशन का लेटर मिला था।