टीवी एक्टर कुशल पंजाबी सुसाइड से पहले पत्नी और बेटे से मिलने पहुंचे थे शंघाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 30, 2019 05:50 PM2019-12-30T17:50:27+5:302019-12-30T17:50:27+5:30

एक्टर कुशल पंजाबी अपने बेटे कियान के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का अंदाजा उनकी आख‍िरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।

TV actor Kushal Punjabi came to Shanghai to meet wife and son before suicide | टीवी एक्टर कुशल पंजाबी सुसाइड से पहले पत्नी और बेटे से मिलने पहुंचे थे शंघाई

फोटो क्रेडिट: ट्वीटर

Highlightsसुसाइड करने से कुछ देर पहले कुशल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी।कुशल लंदन में नौकरी करते हुए परिवार और पत्नी को साथ में श‍िफ्ट कराने की प्लानिंग कर रहे थे।

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी के सुसाइड की खबर उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। मौत के बाद उनके शव के पास से मिले सुसाइड नोट से उनकी खुदखुशी का खुलासा हुआ। सूत्रों मिली खबर के मुताबिक कुशल और उनकी पत्नी ऑड्रे के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उनकी शादीशुदा लाइफ में चल रही परेशानियों के चलते वह डिप्रेशन में थे। 

ताजा रिपोर्ट में पुलिस ने खुलासा किया कि कुशल पंजाबी के दोस्त चेतन हंसराज ने उन्हें बताया कि कुशल 22 दिसंबर को अपनी पत्नी और बेटे से मिलने चीन स्थ‍ित शंघाई गए थे। यहीं से बात बिगड़ी और उन्होंने सुसाइड कर लिया। चेतन हंसराज ने बताया कुशल पत्नी को मनाने शंघाई गए थे। 

चेतन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुशल कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जीवन में काफी परेशानियां झेल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुशल हमेशा हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहता था। गौरतलब है कि कुशल ने साल 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से गोवा में शादी की थी। 

कुशल और उनकी पत्नी से उनका तीन साल का बेटा कियान है। वे चाहते थे कि उनकी पत्नी और परिवार लंदन में एक साथ शिफ्ट हो जाएं। कुशल लंदन में नौकरी करते हुए परिवार और पत्नी को साथ में श‍िफ्ट कराने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन उनकी पत्नी इस बात पर राज़ी नहीं थीं।

परिवार से दूरी के कारण था डिप्रेशन- 
एक्टर कुशल पंजाबी अपने बेटे कियान के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का अंदाजा उनकी आख‍िरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।
सुसाइड करने से कुछ देर पहले कुशल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी।


उनका इंस्टाग्राम पेज देखकर पता चलता है कि अपनी पत्नी संग उनकी केमिस्ट्री बेहद अच्छी थी, लेकिन वक्त के साथ दोनों में दूरियां आ गईं। शायद इस गम से कुशल काफी परेशान थें।

Web Title: TV actor Kushal Punjabi came to Shanghai to meet wife and son before suicide

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे