Happy Birthday Dev Anand: जब देवानंद को काले कोट में देखकर आत्महत्या कर लेती थी लड़कियां, कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी

By वैशाली कुमारी | Published: September 26, 2021 01:14 PM2021-09-26T13:14:59+5:302021-09-26T13:17:01+5:30

देव नंद का कालाकोट काफी मशहूर हो गया था। उनके काले कोट का दीवानापन लोगों में इस कदर बढ़ चुका था कि कोर्ट ने देवानंद के काले कोट पहनने पर रोक लगा दी थी। 

trending news When girls used to commit suicide after seeing Devanand in black coat | Happy Birthday Dev Anand: जब देवानंद को काले कोट में देखकर आत्महत्या कर लेती थी लड़कियां, कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी

दिग्गज अभिनेता देवानंद

Highlightsदेवानंद का लुक धीरे-धीरे उनके लिए मुसीबत बन गयालड़कियां उनके प्यार में इतनी पागल हो गई कि उनके लिए छत से छलांग तक लगाने को तैयार हो गई थी

दिग्गज अभिनेता देवानंद बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं। उनके लुक और उनके अंदाज की वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद करते थे। फैन्स में खास तौर पर लड़कियां तो उनकी एकदम दीवानी थी। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थी। इसी सिलसिले में देवानंद को लेकर एक किस्सा बेहद मशहूर है। जिसे हम आज आपको देवानंद के जन्मदिन के अवसर पर बताएंगे। 

देवानंद जब सफेद शर्ट पर काले कोट को पहनकर बाहर निकलते थे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी। देव नंद का कालाकोट काफी मशहूर हो गया था। उनके काले कोट का दीवानापन लोगों में इस कदर बढ़ चुका था कि कोर्ट ने देवानंद के काले कोट पहनने पर रोक लगा दी थी। 

दरअसल साल 1958 में उनकी फिल्म काला पानी आई थी। मूवी में उनके लुक को खूब पसंद किया गया था। उन्होंने फिल्म में सफेद शर्ट और काले कोट को पहना था जिसके बाद से देवानंद सबकी पसंद  बन गए। सभी लोग उनके अंदाज़ को कॉपी करने लगे और लड़कियां उनके लुक को देखकर पागल होने लगी। 

देवानंद का लुक धीरे-धीरे उनके लिए मुसीबत बन गया। लड़कियां उनके प्यार में इतनी पागल हो गई कि उनके लिए छत से छलांग तक लगाने को तैयार हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दखल दिया।कोर्ट ने देव आनंद को पब्लिक में काले कोट ना पहनने की सलाह दी और इस पर बैन लगा दिया।

बॉलीवुड में यह पहली बार था जब अदालत ने किसी सितारे के पहनावे पर दखलंदाजी की हो। बता दें कि देवानंद की मुख्य अभिनेता के तौर पर आखिरी फिल्म चार्जशीट थी। इसके बाद 4 दिसंबर 2011 को लंदन में देवानंद का निधन हो गया।

Web Title: trending news When girls used to commit suicide after seeing Devanand in black coat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे