लाइव न्यूज़ :

सुशांत के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं अंकिता लोखंडे, इन 7 पोस्ट ने बढ़ाई है फैंस की हिम्मत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2020 14:32 IST

अंकिता लोखंडे ने सातवें पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मां की एक तस्वीर को हाथ में पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन ने हर किसी को अंदर से तोड़ दिया है। सुशांत के केस की उत्थी उलझती जा रही है। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एक्टर के फैंस और परिवार के साथ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सामने आई हैं। अंकिता ने खुलकर कहा है कि सुशांत ना तो डिप्रेशन में जाने वाले थे ना तो ही वह सुसाइड कर सकते थे। सुशांत के निधन के बाद से अंकिता अब तक कई अहम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयप कर चुकी हैं जो फैंस की हिम्मत बना रहे हैं। 

अंकिता लोखंडे ने इस तस्वीर को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने बाद शेयर किया था। 14 जून के बाद अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट को शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा था 'भगवान का बच्चा' कुछ दिन बाद ही अंकिता लोखंडे ने घर के मंदिर में मोमबत्ती जलाकर #Candle4SSR मुहिम में हिस्सा लिया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा था कि, 'तुम जहां भी हो मुस्कुराते रहना...।'

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के प्रीमियर पर अंकिता लोखंडे ने ये पोस्ट शेयर किया था। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया था। जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, तो अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने जिस जिन सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में सीबीआई जांच का निर्देश दिया था, उस दिन अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट को शेयर किया था। अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले से ही जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। इसमें अंकिता लोखंडे ने लिखा था कि उन्हें किसी भी कीमत पर खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है।

अंकिता लोखंडे ने सातवें पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मां की एक तस्वीर को हाथ में पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, 'आशा करती हूं कि तुम मां के साथ होगे।'

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस