इन 8 बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटी, नाती-पोते करते हैं फिल्मों में काम

By भारती द्विवेदी | Published: August 22, 2018 05:31 PM2018-08-22T17:31:08+5:302018-08-22T17:41:41+5:30

हमारे देश में बहुत सारे ऐसे राजनेता है, जिनके बेटे-बेटियों ने राजनीति छोड़ बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है। कुछ सफल हुए कुछ असफल लेकिन उन्होंने राजनीति में अपने मां-बाप की मदद बस एक स्टार प्रचारक के रूप में की है।

These 10 politician children work in movies | इन 8 बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटी, नाती-पोते करते हैं फिल्मों में काम

इन 8 बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटी, नाती-पोते करते हैं फिल्मों में काम

नई दिल्ली, 22 अगस्त: गांव-घर में एक कहावत बेहद ही प्रचलित है-डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनेगा, इंजीनियर का बेटा है तो इंजीनियर बनेगा। मतलब साफ शब्दों में कहें तो घरवाले जिस प्रोफेशन में हो आगे की पीढ़ी में उसी प्रोफेशन में जाने में दिलचस्पी दिखाती है। लेकिन हर जगह ये बात सही साबित नहीं होती है। हमारे देश में बहुत सारे ऐसे राजनेता है, जिनके बेटे-बेटियों ने राजनीति में ना जाकर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई है। कुछ सफल हुए कुछ असफल लेकिन उन्होंने राजनीति में अपने मां-बाप की मदद बस एक स्टार प्रचारक के रूप में की है। इसके अलावा उनका राजनीति में कई योगदान नहीं है। आइए आपको उन राजनेता से रूबरू करवाते हैं, जिनके बेटे-बेटियां बॉलीवुड स्टार हैं।

1. अजय सिंह- अरुणोदेय सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री,दिग्गज कांग्रेस नेता और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके अर्जुन सिंह अरुणोदेय सिंह के दादा थे। वहीं उनके बेटे अजय सिंह मध्य प्रदेश के चुरहट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। अजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति का फेमस चेहरा हैं। उनके बेटे अरुणोदेय सिंह ने अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'सिकंदर' से की थी। उसके बाद उन्होंने मल्टी स्टारर फिल्म 'आएशा,' 'मिर्च', में भी काम किया। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान 2011 में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' से मिली। इस फिल्म के लिए उन्होंने 18वां स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन भी मिलाा था। 

2. अनिल शर्मा-आयुष शर्मा

आयुष फिल्म 'लवरात्रि' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इनको बॉलीवुड में लॉन्च करने के जिम्मा इनके साले और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लिया है। आयुष की पहली फिल्म सलमान के प्रोडक्शन हाउस ही लॉन्च कर रही है। आयुष भी हिमाचल प्रदेश के एक राजनैतिक परिवार से तात्लुक रखते हैं। वहीं उनके दादा पूर्व संचार मंत्री सुखराम शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं। वहीं पिता अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी से मंत्री हैं। 

3. अजीत शर्मा-नेहा/आयशा शर्मा

अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर में कांग्रेस के विधायक हैं। अजीत राजनीति में आने से पहले एक बिजनेसमैन थे। इनकी दोनों ही बेटियां बॉलीवुड में हीरोइन हैं। बड़ी बेटी नेहा शर्मा बॉलीवुड में आने से पहले साउथ इंडस्ट्री का फेसम नाम थी। साल 2010 में फिल्म 'क्रूक' के जरिए नेहा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। थे। वहीं अजीत शर्मा की छोटी बेटी आयशा शर्मा ने इसी साल जॉन अब्राहम के अपोजिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये दोनों ही बहने बिहार जाकर अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं।

4. विलासराव देशमुख-रितेश देशमुख

केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख साल 1 999-2003 और 2004-2008 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दो पदों पर कार्यरत थे। वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और अर्थ मिनिस्टर के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे थे। वो राज्यसभा में संसद के सदस्य भी थे। 14 अगस्त, 2012 को चेन्नई में गंभीर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख उनके मंझले बेटे हैं। रितेश ने साल 2003 में जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रितेश बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

5. शुत्रघ्न सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेता से नेता बने शुत्रघ्न सिन्हा फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी नेता है। वो 1991 में राजेश खन्ना के खिलाफ उपचुनाव में चुनाव लड़े थे। लेकिन भारी मतों से हार गए। फिर वो 2009 में अभिनेता शेखर सुमन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। शॉटगन के नाम से मशहूर शुत्रघ्न सिन्हा के बड़ी बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीलुड का बड़ा नाम है। वहीं उनके बेटे ने भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाई थी लेकिन पहली ही फिल्मी बुरी तरह पीट गई, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख नहीं किया।

6. हेमा मालिनी-ईशा देओल

बॉलीवुड ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के बदौलत शानदार सफर तय किया है।फिलहाल वो मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद हैं। हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ईशा देओल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें अपनी मां जैसी सफलता कभी नहीं मिली। लगातार फिल्म फ्लॉप होने के बाद ईशा देओल ने बॉलीवुड छोड़ बिजनेसमैन से शादी कर ली। वहीं हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना हमेशा ही बॉलीवुड से खुद को दूर रखा है।

 

7. लालजी टंडन-कुशाल टंडन

भारतीय जनता पार्टी के नेता लालजी टंडन के 21 अगस्त को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद ही करीबी माना जाता था। साथ ही ये लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री का हैंडसम हंक कुशल टंडन लालजी टंडन के पोते हैं। कुशल कई टीवी सीरियल और शो का हिस्सा रहा चुके हैं। फिलहाल वो 'हम- आई एम बिकॉज ऑफ अस' वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं।

8. राज बब्बर

1989 में वीपी सिंह के जनता दल में शामिल होने के बाद अभिनेता राज बब्बर ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और तीन बार सांसद के रूप में चुने गए। 1994-1999 तक वह राज्यसभा के सदस्य थे, और 2004 में दूसरे कार्यकाल के लिए 14 वें लोकसभा चुनाव में फिर से निर्वाचित हुए। 2008 में राज बब्बर कांग्रेस में शामिल हो गए और डिंपल यादव को हरा चौथी बार सांसद बने। राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपने मां-बाप की राह पर चलते हुए दस पहले फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में दमदार अभिनय किए हैं। 

Web Title: These 10 politician children work in movies

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे