इंतजार खत्म! आ रही है 'वेलकम 3', ये ऐक्टर हुए बाहर, जानें कब होगी रिलीज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2023 03:16 PM2023-08-17T15:16:51+5:302023-08-17T15:23:37+5:30
तरण आदर्श के अनुसार, तीसरी किस्त का शीर्षक होगा- 'वेलकम टू द जंगल'।
मुंबई: 'वेलकम' की तीसरी किस्त का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'वेलकम 3' की रिलीज डेट पर एक नया अपडेट साझा किया।
इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “फिरोज ए नाडियाडवाला ने क्रिसमस 2024 को 'वेलकम 3' के लिए लॉक कर दिया है... तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी। गौरतलब है कि 2007 में क्रिसमस के मौके पर वेलकम [पहला भाग] जारी किया था।
तरण आदर्श के अनुसार, तीसरी किस्त का शीर्षक होगा- 'वेलकम टू द जंगल'। फिल्म रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह फिल्म हिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी किस्त है जिसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे।
दूसरी किस्त का नाम 'वेलकम बैक' था जो वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई थी। दूसरे भाग में अभिनेता जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने अक्षय और कैटरीना की जगह ली थी। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था। 'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में लीड कास्ट के तौर पर एक्टर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि वेलकम 3 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आएंगे। हालांकि दोनों अपडेट के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है।