द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री को मिली धमकियां, दफ्तर में घूसकर दो लोगों ने की पूछताछ, मैनेजर को दिया धक्का
By अनिल शर्मा | Published: March 24, 2022 02:18 PM2022-03-24T14:18:10+5:302022-03-24T14:55:44+5:30
विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में जब मैं और मेरी पत्नी वहां नहीं थे, तब दो लड़के हमारे दफ्तर में आए थे।
मुंबईः द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दावा किया है कि दो लोग उनके ऑफिस में घूसे और उनके बारे में पूछताछ की। फिल्ममेकर ने यह भी कहा है कि उनकी मैनेजर को उन लोगों ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फिल्ममेकर ने इसका खुलासा अपने एक हालिय साक्षात्कार में किया है।
बॉलीवुड हंगाम से बातचीत में विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में जब मैं और मेरी पत्नी वहां नहीं थे, तब दो लड़के हमारे दफ्तर में आए। वहां केवल एक मैनेजर ( एक अधेड़ उम्र की महिला) थी। विकेक ने बताया कि मैनेजर को दरवाजे से धक्का दिया, वह गिर गई। इसके बाद उन्होंने मेरे बारे में पूछा और फिर भाग गए।
विवेक ने घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा, मैंने इस घटना के बारे में कभी बात नहीं की क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि ऐसे तत्वों को कोई प्रचार मिले। मैंने उनसे कहा कि मेरी सुरक्षा को लेकर परेशान न हों। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इसका इंतजाम करना होगा। विवेक ने यह भी बताया कि वे द कश्मीर फाइल्स की फ्रेंचाइज नहीं बनाएंगे।