सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर जवाब दिया। दरअसल, सुशांत मामले में रिया मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने सुशांत के साथ अपने यूरोप दौरे को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने इस दौरे को लेकर बताया था कि फ्लाइट में बैठने से पहले दिवंगत अभिनेता ने मोडाफिनिल नाम की दवाई का सेवन किया था क्योंकि उन्हें फ्लाइट में बैठने से घुटन महसूस होती है।
इस इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने बताया कि वो दोनों पेरिस पहुंचने के बाद स्विट्जरलैंड और फिर इटली गए थे। दोनों प्लाजो मैग्नानी फेरोनी होटल में रुके थे। ये एक गौथिक होटल है, जिसके बारे में उन्हें मालूम नहीं था। मगर बाद में उन्हें पता चला कि होटल के कमरे में वो रुके थे उसका स्ट्रक्चर एक अलग ही तरीके का था। इटली के फ्लोरेंस में स्थित प्लाजो मैग्नानी फेरोनी होटल 15वीं शताब्दी में Florentine स्टाइल में बनाया गया है। होटल San Frediano की ऐतिहासिक जगह पर मौजूद है, जोकि दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रेवल करने वाली जगहों में से एक है।
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू के दौरान इसी होटल का जिक्र किया। उन्होंने ये भी बताया कि यहां पहुंचने के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रहे थे। यही नहीं, उन्हें डर लग रहा था, जिसपर रिया ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि उन्होंने कुछ बुरा सपना देखा होगा। मगर उसी के बाद से सुशांत की हालत बदल सी गई थी। गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। वहीं, अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।