अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'थार' का ट्रेलर रिलीज, पिता-बेटे के बीच फेस ऑफ देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

By मनाली रस्तोगी | Published: April 18, 2022 04:08 PM2022-04-18T16:08:42+5:302022-04-18T16:11:37+5:30

मल्टी-स्टारर फिल्म थार का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Thar trailer Anil Kapoor Harsh Varrdhan Kapoor face off in desi western | अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'थार' का ट्रेलर रिलीज, पिता-बेटे के बीच फेस ऑफ देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'थार' का ट्रेलर रिलीज, पिता-बेटे के बीच फेस ऑफ देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

Highlightsफिल्म थार 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।फिल्म के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है।ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

मुंबई:अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म थार (Thar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दिग्गज एक्टर अनिल कपूर को अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक के साथ देखा जा सकता है। ये फिल्म इस साल 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है। ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

ट्रेलर की शुरुआत में अनिल कपूर और सतीश कौशिक को एक रेगिस्तान में भीषण हत्या की जांच करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल, फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में अनिल और हर्ष के बीच होने वाले फेस ऑफ को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि ये दूसरा मौका है जब अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हों। हालांकि, इससे पहली वाली फिल्म में हर्षवर्धन सिर्फ कैमियो रोल में थे, जबकि फिल्म थार में उन्हें फुल लेंथ रोल में देखा जा सकता है।

अपने बेटे के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें युवा और नई प्रतिभाओं के साथ काम करना पसंद है और थार के साथ युवा अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को लाने से मुझे फिल्मों पर एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण मिलता है। मालूम हो, फिल्म थार को राज सिंह चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि से इसे अनिल कपूर फिल्म कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। यही नहीं, अनुराग कश्यप के साथ मिलकर राज सिंह नेफिल्म के डायलॉग्स भी लिखे हैं।

Web Title: Thar trailer Anil Kapoor Harsh Varrdhan Kapoor face off in desi western

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे