क्यों पकड़े गए डॉ. कफील, मुस्लिम होने या विरोध होने के कारण? स्वरा भास्कर ने पूछा सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2020 09:34 AM2020-07-15T09:34:33+5:302020-07-15T09:34:33+5:30

स्वरा भास्कर को फैंन ने हाल ही में वेबसीरीज रसभरी में देखा था। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक नए लुक में नजर आई थीं।

swara bhaskar asked tweet dr kafeel khan | क्यों पकड़े गए डॉ. कफील, मुस्लिम होने या विरोध होने के कारण? स्वरा भास्कर ने पूछा सवाल

ट्वीट के जरिए स्वरा ने उठाई आवाज (फाइल फोटो)

Highlightsस्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर वकीफ खान की रिहाई की मांग की जा रही है। कुछ दिनों पहले ही छात्र संगठन स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने कलेक्ट्रेट के सामने रिहाई की मांग उठाई और विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी ये मांग की जा रही है। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल हो गया है।

स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही स्वरा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने ट्वीट के जरिए कफील खान की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं।

स्वरा भास्कर का ट्वीट पढ़ें यहां

स्वरा भास्कर ने पूछा है कि कफील खान की गिरफ्तारी मुस्लिम होने की वजह से हुई या फिर विरोधी होने की वजह से? स्वरा भास्कर ने ट्वीट में लिखा, वास्तव में डॉक्टर कफील खान को क्यों पकड़ा गया? मुस्लिम होने की वजह से या फिर विरोधी होने की वजह से? इन दोनों ही केस में ये सरासर अन्याय है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को यूपी एसटीएफ ने डॉ. कफील को मुंबई से गिरफ्तार किया था। उन्हें एक फरवरी को अलीगढ़ लाया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उनको मथुरा जेल भेज दिया गया था। 10 फरवरी को सीजेएम कोर्ट से कफील को जमानत मिल गई, लेकिन तीन दिन तक उसे रिहा नहीं किया गया, बल्कि प्रशासन ने कफील पर रासुका की कार्रवाई कर दी। मामले में अब 15 जुलाई को सुनवाई होगी।

Web Title: swara bhaskar asked tweet dr kafeel khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे