लाइव न्यूज़ :

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: ड्रग्स वाली पार्टीज में शामिल होती थीं सुशांत की दो बहनें, नशे की वजह से गिरा एक्टर का करियर

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 14:18 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई काफी गंभीरता से इस मामले की देख-रेख कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने अब एक टीवी चैनल से बात करते हुए कुछ नई बातों का जिक्र किया है। अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत के ड्रग्स वाली खबर उनके परिवार को पता थी। सरावगी के मुताबिक सुशांत की बहनें ड्रग्स पार्टी में शामिल होती थीं।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। एक्टर के केस में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। खासतौर पर ड्रग्स वाला एंगल आने के बाद से ही सुशांत को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने अब एक टीवी चैनल से बात करते हुए कुछ नई बातों का जिक्र किया है। अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत के ड्रग्स वाली खबर उनके परिवार को पता थी। 

सरावगी के मुताबिक सुशांत की बहनें ड्रग्स पार्टी में शामिल होती थीं। उनके मुताबिक सुशांत के परिवार इस बात को जानता था कि एक्टर ड्रग्स लेता था। उसकी मुंबई में रहने वाली बहन भी शराब की काफी शौकिन हैं। वकील के मुताबिक सुशांत और उनके दोस्तों का एक वॉट्सएप ग्रुप था। जिस पर अक्सर ड्रग्स लेने की चर्चा होती थी। इस ग्रुप में सुशांत की बहन भी शामिल थी। 

काम नहीं मिलने के कारण नशा करते थे सुशांत

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको जल्द कम करना चाहते थे। लेकिन उन्हें अच्छा काम नहीं मिल रहा था। जिस कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे और नशे का सेवन अधिक करने लगने थे। सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने पैसे को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे।

CBI लगातार कर रही है पूछताछ

वहीं केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी 28 वर्षीय अभिनेत्री से करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई। अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था। उन्होंने बताया, ‘‘रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच