लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार हुआ रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा- भगवान, आपका धन्यवाद

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 10:18 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हर हाल में भाई को न्याय दिलाना चाहती हैं। यही वजह है कि वह इस केस की हर अपडेट पर पैनी नजर रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को जब रिया के परिवार से पहली गिरफ्तारी हुई तो सुशांत के परिवार ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन सामने आया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में दो बड़ी गिरफ्तारी की। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों की ही आज कोर्ट में पेशी की जाएगी। इस मामले पर रिया चक्रवर्ती से एक बार फिर सख्ती से पूछताछ हो सकती है। 

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन सामने आया है। श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई सुशांत के लिए लगातार न्याय की मांग कर रही है। इस केस में पहली गिरफ्तारी से उनके अंदर इंसाफ की नई उम्मीदें जगी है। शुक्रवार को जब रिया के परिवार से पहली गिरफ्तारी हुई तो सुशांत के परिवार ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

अक्सर भाई सुशांत को लेकर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं श्वेता

श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान आपका धन्यवाद, सच्चाई की दिशा में हम सभी का ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें। श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को खोने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर सुशांत को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। न्याय की उम्मीद मिलने से श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई से संबंधित चीजों को शेयर करती रहती है। 

सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा था ओपन लेटर

मालूम हो, भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्वेता सिंह ने एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच