लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस संजना सांघी ने मुंबई को कहा अलविदा, बोलीं- शायद ही कभी वापस आना हो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 18:25 IST

सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस संजना सांघी अब मुंबई छोड़ दिल्ली पहुंच गई हैं। यही नहीं, उन्होंने इसके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजना सांघी ने फैंस को बताया कि शायद अब वो मुंबई वापस नहीं आएंसंजना को सुनसान लगीं मुंबई की सड़कें

मुकेश छाबड़ा निर्देशित फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई छोड़ अपने होमटाउन दिल्ली के लिए चली गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि अब शायद वो मुंबई वापस कभी ना आएं। मालूम हो जिस फिल्म के जरिए संजना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, वो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म है। 

संजना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

संजना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। चार महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं। शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नज़रिए को बदल रहे हैं या शहय्द फिलहाल आप में भी थोड़े दुख हैं। मिलते हैं? जल्दी। या शायद नहीं।' इस तस्वीर में संजना एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। 

संजना ने दर्ज कराया अपना बयान

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए संजना सांघी बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री सुबह अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस सुशांत की आत्महत्या करने की वजहों को समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पेशेवर दुश्मनी की वजह से तो अभिनेता अवसाद में तो नहीं गए थे। 

28 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान

अब तक पुलिस ने इस संबंध में 28 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें अभिनेता के परिवार के सदस्यों के अलावा अभिनेत्री-दोस्त रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा और यश राज फिल्म की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा से भी पूछताछ हुई। 34 वर्षीय अभिनेता अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी से लटके मिले थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!