लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ ने CBI से कहा- दिशा सालियान की मौत से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, अकेले सोने से लगता था डर, रोते रहते थे

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 21:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और दोस्त रिया पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब सीबीआई के सामने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ ने कुछ बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, 'दिशा की मौत की खबर सुनकर वह परेशान हो गए थे। सिद्धार्थ ने अपने बयान में सुशांत से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच सीबीआई तेज रफ्तार से कर रही है। सीबीआई की जांच को 12 दिन हो गए हैं। मंगलवार को सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ ने अपने बयान में सुशांत से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। पिठानी के मुताबिक सुशांत अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से परेशान थे। 

सुशांत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, 'दिशा की मौत की खबर सुनकर वह परेशान हो गए थे। उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। उन्होंने फिर दिशा की कंपनी के मैनेजर से बात की। वह इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने मुझे अपने बेडरूम में सोने को कहा। वह दिशा की मौत पर हर जानकारी मुझसे ले रहे थे। मैं भी उन्हें दिशा से जुड़ी सारी जानकारी दे रहा था'।

दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी से लगातार हो रही पूछताछ

वहीं ऐसी खबरें भी थी कि सुशांत के नौकर दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सरकारी गवाह बन सकते हैं। खबर के अनुसार दीपेश और सिद्धार्थ ने खुद सीबीआई से सरकारी गवाह बनने की बात कही है। दरअसल जब 14 जून को सुशांत का शव मिला था, तो उस वक्त सिद्धार्थ और दीपेश वहीं मौजूद थे। दोनों से सीबीआई  लगातार अलग अलग तरह से सवाल कर रही है।

रिया करती सुशांत के कार्ड का इस्तेमाल

इससे पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ पिठानी ने यह आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती अपनी शॉपिंग के लिए सुशांत के कार्ड का इस्तेमाल करती थीं। सिद्धार्थ के मुताबिक रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए अक्सर एक्टर के कार्ड का प्रयोग करती थीं। इसके साथ उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुशांत ने ही उनसे हार्ड डिस्क से अपने सारे वीडियो और डेटा डिलीट करने को कहा था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच