लाइव न्यूज़ :

आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपने खाता से लिंक मोबाइल नंबर बदलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, बैंक कर्मी को भेजा था यह मैसेज

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 15:15 IST

सीबीआई और ईडी इस केस को लेकर ही रिया से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक दोनों ही के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत ने मोबाइल नंबर बदलने को लेकर बैंक कर्मचारी से बात की थी।  सुशांत के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है।20 मई 2020 को सुशांत ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर हर्ष पटेल को एक मैसेज भेजा था ।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई को अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। सीबीआई लगातार केस को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। लेकिन केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया से पूछताछ के दौरान भी अभी तक सीबीआई के पास कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। वहीं सुशांत से जुड़े कई नई बातों का खुलासा हर दिन हो रहा है। 

अब खबर आ रही है कि सुशांत ने मोबाइल नंबर बदलने को लेकर बैंक कर्मचारी से बात की थी। सुशांत के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है। 20 मई 2020 को सुशांत ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर हर्ष पटेल को एक मैसेज भेजा था । इस मैसेज में उन्होंने बैंक खाता से मोबाइल नंबर लिंक करने की बात कही थी। सुशांत ऐसा क्यों चाहते थे इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। 

सुशांत ने बैंक से किया था नंबर बदलने की अपील

अपने मैसेज में सुशांत ने लिखा था कि 'मैंने जिस नंबर से व्हाट्सएप किया है, उसी नंबर को खाते से लिंक कर दें।' हर्ष पटेल ने सुशांत को एक फॉर्म भरने के लिए कहा। फॉर्म भेजने के लिए उन्होंने ईमेल आईडी मांगी थी तो सुशांत ने अपने करीबी सैमुअल मिरांडा का ईमेल आईडी दे दिया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, एनसीबी और ईडी की जांच चल रही है।

रिया के खिलाफ दर्ज हुआ आपराधिक मामला

वहीं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शक के घेरे में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, रिया के चैट लीक होने के बाद इस केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इस नए एंगल की जांच-पड़ताल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) काम पर लग गई है। रिया पर एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच