लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Death News: हंस श्मशान घाट में चार बजे हो सकता है सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: June 15, 2020 13:25 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वाले सुशांत को आखिरी बार देखने पटना से मुंबई के लिए निकल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाम करीब चार बजे अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुम्बई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अभिनेता ने मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुम्बई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा।’’ 

शाम करीब चार बजे अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। पुलिस ने रविवार को बताया था कि अभिनेता ने बांद्रा स्थित अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 साल के थे। महाराष्ट्र पुलिस के साइबर विभाग ने लोगों से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें ऑनलाइन साझा ना करने की अपील की है। 

सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल

साइबर विभाग ने इसे ‘‘ निराशजनक कार्रवाई’’ करार देते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें साझा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। अभिनेता (34) के निधन की खबर आते ही उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी,जिसे साइबर विभाग ने गलत ठहराया। विभाग ने रविवार रात ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सोशल मीडिया पर एक निराशाजनक कार्रवाई देखी जिसमें मृतक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें साझा की जा रही थीं, जो कि बेहद गलत है।’’ उसने कहा, ‘‘ ऐसी तस्वीरें साझा करना कानूनी दिशा-निर्देशों और अदालत के आदेश के खिलाफ है और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच