लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब बहन को गले लगाकर फूट-फूट कर रोए थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस की आंखों को नम कर रहा यह वीडियो

By अमित कुमार | Updated: August 25, 2020 10:04 IST

सीबीआई इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सच सामने लाने की कोशिश में है। वहीं सुशांत के परिवार वाले भी एक्टर की मौत का कारण जानने के लिए लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद से ही एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी।यह सिलसिला सुशांत की मौत के दो महीने बाद भी उसी तरह से जारी है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी लगातार भाई को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई काफी गंभीरता से इस मामले की देख-रेख कर रही है। एक्टर का परिवार जल्द से जल्द न्याय पाने की उम्मीद में सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बात रख रहा है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी लगातार भाई को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। 

सुशांत की मौत के बाद से ही एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। यह सिलसिला सुशांत की मौत के दो महीने बाद भी उसी तरह से जारी है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के रिसेप्शन के दौरान के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति को लेकर बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। 

सुशांत को याद कर फिर भावुक हुईं श्वेता सिंह कीर्ति

इतना ही नहीं वीडियो में सुशांत श्वेता सिंह कीर्ति को गले लगाकर फूट-फूट कर रोते भी दिखाई देते हैं। इससे साफ पता चलता है कि वह अपने परिवार के कितने करीब थे। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो से ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, "मेरी शादी के रिसेप्शन में भाई। मुझे गले लगाते हुए। "उस दिन को याद करती हूं, जब रिसेप्शन से एक दिन पहले हम एक-दूसरे को गले लगाकर कितना रोए थे। काश में उस वक्त में वापस जा पाती।" 

CBI तेजी के साथ कर रही मामले की जांच

एक और तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, "कुछ दायरे में, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया-गुलशन। मैं अपने संगीत का वीडियो ढूंढ़ने और उसे अपलोड करने की कोशिश करूंगी।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई तेजी के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। ऐसी खबरें आ रही थी कि सोमवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया गया है। लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने इस खबर को गलत बताया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच