लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी ने कहा- एक्टर के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी टूटा हुआ था

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 30, 2020 06:58 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। वहीं अस्पताल के एक कर्मचारी के बयान के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।इसमें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल का कर्मचारी खुलासा करता नजर आ रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है। वीडियो में यह शख्स दावा कर रहा है कि वह बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था।

उभरते फिल्मी सितारे सुशांत सिंह राजपूत के साथ मौत से पहले क्या हुआ था, इसकी सच्चाई भले ही अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार उनसे जुड़ी जो खबरें सामने आ रही हैं वो दिल दहलाने वाली हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल का कर्मचारी खुलासा करता नजर आ रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है। 

वीडियो में यह शख्स दावा कर रहा है कि वह बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था। वह कहता है, ''हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। सुशांत के गले पर 15- 20 निशान थे और गले पर कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था। बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है। ये फांसी नहीं है। हम बॉडी को देखकर पहचान लेते हैं, फांसी की बॉडी पीली नहीं पड़ेगी। 

रिया ने मांगी थी डेड बॉडी से माफी 

बॉडी पर कई जगह निशान थे और पैरों के तलवों में सुई चुभाने वाले निशान थे। उनकी एक टांग टूटी हुई थी।''अस्पताल के इस कर्मी ने आगे कहा, ''एक लंबे बाल वाले इंसान ने मुझे कहा था कि रिया चक्रवर्ती को कॉल करो। वह डेड बॉडी देखना चाहती है। उसने बाद में डेड बॉडी से माफी मांगी थी।''वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह इमोशनल हो गईं। 

सुशांत की बहन हुईं इमोशनल

उन्होंने लिखा, ''हे भगवान।।। ये खबर सुनने के बाद मेरा दिल बार-बार टूट रहा है। इन लोगों ने मेरे भाई के साथ आखिर किया क्या है। भगवान के लिए इन लोगों को अरेस्ट कर लो। मुझे इंसाफ चाहिए। इस सभी गुनाहगारों को सलाखों के पीछे डालो।'सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर करते हुए अपने भाई की मौत के मामले की मुख्य आरोपी पर निशाना साधा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच