लाइव न्यूज़ :

आज होगा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक और गाना रिलीज, शूटिंग का वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 07:58 IST

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्तों में से एक डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। बुधवार को फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक नया गाना रिलीज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक में सुशांत के डांस ने सभी को अपना दीवाना बनाने का काम किया। 15 जुलाई को फिल्‍म का एक और गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का टाइटल 'तारे गिन' है। 'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक को 10 जुलाई को 'सोनी म्यूजिक इंडिया' ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में सुशांत जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस उन्हें देख भावुक हो जा रहे हैं। फैंस सुशांत की आखिरी फिल्म को थिएटर में देखना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक में सुशांत के डांस ने भी सभी को अपना दीवाना बनाने का काम किया। अब इस फिल्म का एक और गाना बुधवार यानी 15 जुलाई को फिल्‍म का गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का टाइटल 'तारे गिन' है। इसकी जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। सुशांत के इस गाने का इंतजार भी फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

फैंस को पसंद आ रहा है सुशांत का जबरदस्त डांस

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक को 10 जुलाई को 'सोनी म्यूजिक इंडिया' ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था। इस गाने को 24 घंटे से पहले ही 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। 'दिल बेचारा' सॉन्ग में सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनका अंदाज काफी कूल लग रहा है, वीडियो में सुशांत और संजना सांघी की जोड़ी भी कमाल की लग रही है।

सुशांत के कुक से मुंबई पुलिस ने की दोबारा पूछताछ

सुशांत के आत्महत्या के एक महीने बाद भी तमाम लोगों से पूछताछ करने पर मुंबई पुलिस को कोई ठोस सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से फ‍िर से पूछताछ की है। सुशांत के कुक नीरज से पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की साथ ही 3 दिनों तक क्या क्या हुआ था उसकी जानकारी मांगी। इस दौरान एक्टर के किस किस से बात की थी। खाने पीने से लेकर हर चीज की जानकारी ली है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!