सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पारिवारिक वकील ने उठाए सवाल, कहा- मौत के समय का नहीं किया गया जिक्र
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 20:18 IST2020-08-15T20:18:59+5:302020-08-15T20:18:59+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने दिवंगत अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा है।

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पारिवारिक वकील ने उठाए सवाल, कहा- मौत के समय का नहीं किया गया जिक्र
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो रहा है। मगर अभी भी फैंस इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच दिवंगत अभिनेता के फैमिली वकील विकास सिंह ने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं।
The post mortem report that I have seen doesn't mention the time of death which is a crucial detail. Whether he was hanged after being killed or he died by hanging can be cleared with the time of death: Vikas Singh, lawyer of #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/XBoMyJb7ih
— ANI (@ANI) August 15, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह का कहना है, 'जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैंने देखी है, उसमें मौत के समय का जिक्र नहीं है जो कि महत्वपूर्ण जानकारी है। क्या उसे मारने के बाद लटकाया गया था या उसकी मौत फांसी से हुई थी, जिसके बारे में मौत के समय पता लगाया जा सकता था।' बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था।
वहीं, बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट में मामला मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।
