लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्तीः कई रहस्यों से पर्दा हटेगा, लेकिन ठोस सबूत मिलना मुश्किल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 1, 2020 15:20 IST

सामने से चमकता चेहरा नजर आता है, उसके पीछे उतने ही दाग-धब्बे हैं, इसलिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जैसे-जैसे सीबीआई जांच आगे बढ़ेगी, कई रहस्यमयी कहानियां जरूर सुनाई देंगी, लेकिन उनके ठोस सबूत मिलना बहुत मुश्किल है.

Open in App
ठळक मुद्देबाॅलीवुड की दुनिया शेष भारत से एकदम अलग है, जहां नशा, कास्टिंग काउच, क्रॉस रिलेशनशिप, लूज टाॅक जैसी कई जानकारियां चौकाती नहीं हैं. रहस्यमय घटनाओं सहित फिल्मों का प्रभावी ग्रह राहू सितंबर- 2020 में अपना घर बदलेगा. जाहिर है, यह मामला भी इस बदलाव के बाद रहस्यमयी करवट लेगा. बुध ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक भी है, इसलिए यदि उन्होंने बड़े धैर्य से काम नहीं लिया तो संकट बढ़ सकता है.

जयपुरः बाॅलीवुड का ग्लैमर वर्ल्ड आम जन-जीवन से बहुत अलग है, यही वजह है कि वहां की सामान्य बातें भी जनता के बीच दिलचस्प रहस्य के तौर पर सामने आती रही हैं. जितना सामने से चमकता चेहरा नजर आता है, उसके पीछे उतने ही दाग-धब्बे हैं, इसलिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जैसे-जैसे सीबीआई जांच आगे बढ़ेगी, कई रहस्यमयी कहानियां जरूर सुनाई देंगी, लेकिन उनके ठोस सबूत मिलना बहुत मुश्किल है.

बाॅलीवुड की दुनिया शेष भारत से एकदम अलग है, जहां नशा, कास्टिंग काउच, क्रॉस रिलेशनशिप, लूज टाॅक जैसी कई जानकारियां चौकाती नहीं हैं. अलबत्ता, उनके बारे में जान कर आम आदमी जरूर भौचक्का रह जाता है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत रहस्य है और रहस्यमय घटनाओं सहित फिल्मों का प्रभावी ग्रह राहू सितंबर- 2020 में अपना घर बदलेगा. जाहिर है, यह मामला भी इस बदलाव के बाद रहस्यमयी करवट लेगा.

यदि सितारों पर भरोसा करें तो रिया चक्रवर्ती की प्रचलित कुंडली कभी खुशी, कभी गम जैसा अहसास देने के साथ ही एक ओर से सुलझने के बाद दूसरे छोर पर उलझने के संकेत दे रही है. रिया के सितारे कहते हैं कि बहन के प्रतिनिधि ग्रह बुध की दशा ने उन्हें सुशांत की बहनों के साथ विवाद में उलझा दिया है.

क्योंकि बुध ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक भी है, इसलिए यदि उन्होंने बड़े धैर्य से काम नहीं लिया तो संकट बढ़ सकता है. खासकर सितंबर-अक्टूबर 2020 में यदि उन्होंने वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो बड़ा नुकसान हो सकता है. दिसंबर- 2020 और जनवरी- 2021 थोड़ी राहत देनेवाले होंगे, परन्तु फरवरी- 2021 के बाद कुछ नई उलझनें सामने आ सकती हैं. इसके बाद मई- 2021 के पूर्वार्ध तक बेहद सतर्क रहना होगा, कोई बड़ा घटनाक्रम तनाव का कारण बन सकता है.

मई- 2021 के उतरार्ध से उन्हें राहत मिल सकती है, लेकिन वर्ष 2022 के पूर्वार्ध से पहले परेशानियों से मुक्ति आसान नहीं है. हालांकि, उनके मित्र और शत्रु बराबर हैं, लेकिन गुजरते समय के साथ कई शत्रु मित्र बन जाएंगे, यह बात अलग है कि जेल का प्रभावी ग्रह शनि का शून्यांक उन्हें बहुत बड़े संकट में डाल सकता है!

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतमुंबईबॉलीवुड गॉसिपसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस