लाइव न्यूज़ :

दोस्त का दावा: सुशांत के दिमाग में भूत-प्रेतों का डर भरा करती थीं रिया चक्रवर्ती, फिर एक्ट्रेस के पापा लाते थे दवाइयां

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 09:32 IST

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों की एक कॉमन फ्रेंड ने कुछ बातों का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्त का दावा है कि रिया, सुशांत के दिमाग में भूत-प्रेतों का डर भी भरा करती थीं।रिया शॉपिंग पर भी सुशांत के काफी पैसे खर्च करती थीं। बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने एक्टर फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी पर शक जताया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत के फैंस के साथ तमाम सेलेब्स दिवंगत अभिनेता के परिवार वाले भी सुशांत के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। शनिवार को सुशांत के कुक नीरज, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी और दोस्‍त दीपेश सावंत के अपार्टमेंट सीबीआई की टीम पहुंची। इन तीनों से सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की एक कामन फ्रेंड ने इन दोनों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह दोस्त दोनों के काफी करीब थीं। दोस्त के मुताबिक रिया न सिर्फ सुशांत के पैसों का कंट्रोल करती थी बल्कि वह उसके दिमाग को भी अपने वश में कर चुकी थीं। इसके अलावा वह शॉपिंग पर भी सुशांत के काफी पैसे खर्च करती थीं। 

दोस्त ने बताया कैसा था रिया-सुशांत का रिश्ता

दोस्त का दावा है कि रिया, सुशांत के दिमाग में भूत-प्रेतों का डर भी भरा करती थीं। दोस्त के मुताबिक उन्होंने सुशांत के साथ यह सब होने से रोकना चाहा था, लेकिन तब रिया ने उनका घर में आना ही बंद करा दिया। इतना ही नहीं जब सुशांत की तबीयत खराब होती थी तब रिया के पापा ही एक्टर के लिए दवाई लाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों कपल के बीच कुछ अजीब था।

नीरज सिंह बबलू ने जताया फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी पर शक

वहीं सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने एक्टर फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी पर शक जताया है। नीरज सिंह बबलू का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि सीबीआई जरूर सच्चाई का पता लगाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी और संदीप सिंह से थर्ड डिग्री पूछताछ होनी चाहिए। नीरज ने बताया कि सिद्धार्थ पिठानी को सुशांत की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ा। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच