लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार शेयर की थी मां की फोटो, फेसबुक-ट्विटर पर 27 दिसंबर से नहीं डाला था कोई पोस्ट

By सुमित राय | Updated: June 14, 2020 16:40 IST

बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया थासुशांत सिंह राजपूत फेसबुक और ट्विटर पर 27 दिसंबर के बाद एक्टिव नहीं थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी।

बताया जा रहा है और सुशांत सिंह राजपूत को बांद्रा स्थित घर में लटका पाया गया। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही सुशांत अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुशांत फेसबुक और ट्विटर पर 27 दिसंबर के बाद एक्टिव नहीं थे, जबकि इंस्टाग्राम पर आखिरी बार उन्होंने 3 जून को अपनी मां की फोटो शेयर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

सुशांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट मदर्स डे के दिन डाला था, लेकिन उन्होंने 27 दिसंबर 2019 के बाद से फेसबुक और ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं डाला था।

 

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच