लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स एंगल में जबरन घसीटा जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत का नाम, एक्टर के दोस्त ने बताई ये बड़ी वजह

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 13:33 IST

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और एक्टर युवराज एस सिंह ने एक्टर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। युवराज विश्वास के साथ बार-बार यह बात कह रहे हैं कि सुशांत ने कभी ड्रग्स लिया ही नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और एक्टर युवराज एस सिंह का बयान सामने आया है। कुछ ऐसी खबरें भी हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुशांत साल 2016 से ही ड्रग एडिक्ट थे। रिया के दावों पर युवराज ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत के ड्रग एडिक्ट होने की बातें भी सामने आ रही है।  कुछ ऐसी खबरें भी हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुशांत साल 2016 से ही ड्रग एडिक्ट थे। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उन्हें इस नशे की लत लग गई थी। इस बात का खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने किया था। 

वहीं अब इस मामले पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और एक्टर युवराज एस सिंह का बयान सामने आया है। रिया के दावों पर युवराज ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। युवराज के मुताबिक, सुशांत को ड्रग्स की लत नहीं थी, उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। मामले में सामने आई ड्रग थ्योरी को लेकर ना सिर्फ वह हैरान हैं, बल्कि उनके लिए ये बात डायजेस्ट करना भी मुश्किल हो रहा है। 

डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत

इतना ही न हीं युवराज ने यह भी साफ किया कि सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं थे। सुशांत की मौत को आत्महत्या बताने के लिए बार-बार डिप्रेशन शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए। विकास सिंह की मानें तो सुशांत उससे पहले तक बिल्कुल ठीक थे। 

रिया के आने के बाद बिगड़ी सुशांत की हालत

कुछ दिन पहले दिए अपने बयान में विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी। दिवंगत अभिनेता के परिवार को नहीं पता था कि उनका इलाज जारी है। सुशांत के परिवार को उनकी दवाइयों की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही सुशांत की तीनों बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।' 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच