लाइव न्यूज़ :

अलविदा सुशांत सिंह राजपूत: श्मशान घाट पहुंचीं श्रद्धा कपूर-कृति सेनन, नम आंखों से दी सबने विदाई

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 17:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाकर इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुशांत की मौत से सेलेब्स से लेकर फैंस तक हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार वाले और कुछ दोस्तों के बीच एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए सुशांत के पिता आज ही मुंबई आए थे।इस मौके पर श्रद्धा कपूर और कृति सेनन भी वहां मौजूद थीं।

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित शमशान घाट में किया गया। कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाए। लेकिन परिवार वाले और कुछ दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए सुशांत के पिता आज ही मुंबई आए थे, उनके साथ कुछ परिवार के लोग भी मौजूद थे।

इस मौके पर श्रद्धा कपूर और कृति सेनन भी वहां मौजूद थीं। सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध रह गए। इस युवा अभिनेता को खोने वाले उनके प्रशंसकों की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ कि करियर के अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद 34 वर्षीय अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया। 

पूर्व मैनेजर की मौत से निराश थे सुशांत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले सप्ताह राजपूत ने सालियान की मौत पर शोक जताया था और इसे ‘‘दिल दहला देने वाली खबर’’ बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’’

आखिरी पोस्ट मां को समर्पित

पटना के रहने वाले अभिनेता राजपूत ने सोशल मीडिया पर साझा अपनी आखिरी पोस्ट को अपनी मां को समर्पित किया जिनकी 2002 में उस समय मौत हो गई थी। अपनी मां की तस्वीर के साथ गत तीन जून को इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट में राजपूत ने लिखा था, “आंसुओं से वाष्पित धुंधला अतीत। खत्म न होने वाले सपने मुस्कुराहट का एक हिस्सा उकेर रहे हैं। और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच सामंजस्य बनाता हुआ।” 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच