लाइव न्यूज़ :

'तीन साल मन्नत मांगने के बाद पैदा हुआ था सुशांत', बेटे को याद कर भावुक हुए पिता

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2020 20:41 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता कृष्ण कुमार सिंह उन्हें याद करके एक बार फिर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद उन्हें बेटा आशीर्वाद के रूप में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देभावुक हुए सुशांत के पिता, कहा- बड़ी मन्नत के बाद हुआ था बेटाचार बहनों के बीच एक भाई थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के 10 दिन बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, अपने एकलौते बेटे को खोने के बाद अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह टूट गए हैं। बेटे को याद करते हुए उन्होंने बताया कि सुशांत शुरू से पढ़ने-लिखने में काफी तेज थे। वो एक ईमानदार बच्चा था जो अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी बनाना चाहता था।

चार बहनों के बीच एक भाई थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

तड़का बॉलीवुड से बातचीत करते हुए सुशांत के पिता ने बताया, 'बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद भगवान ने उन्हें सुशांत आशीर्वाद के रूप मिला था। बहुत मन्नत मांगने के बाद सुशांत पैदा हुआ था। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में एक लड़का था और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।' 

उन्होंने ये भी कहा, 'पहले तो वो सब बोलता था, लेकिन आखिरी में क्या हुआ उसने बताया नहीं। देखिए ये संजोग की बात है, जो लिखा होता है वो ही होता है। हम प्रेशर नहीं देते औरये सोच के चलते थे कि इसको प्रेशर किस चीज का न दें।' सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने साल 2002 में अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद आध्यात्मिक रास्ता अपना लिया। 

24 जुलाई को रिलीज होगी दिल बेचारा

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस फिल्म को सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच