लाइव न्यूज़ :

बेटे की सूरत आखिरी बार देखने के लिए मुंबई पहुंचे सुशांत के प‍िता, करीबी दोस्त र‍िया चक्रवर्ती भी अस्‍पताल पहुंचीं

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 15:26 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुंबई के अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती भी सुशांत को आखिरी बार देखने वहां पहुंची हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा।सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं। सुशांत की बहन कहना है कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी तो पता चला था कि उसे दवाइयां लेनी छोड़ दी है।

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार के लिए उनके पिता मुंबई पहुंच गए हैं। के.के. सिंह पटना से मुंबई पहुंच चुके हैं और वह एयरपोर्ट से सीधा अस्पताल गए हैं। सुशांत के चचेरे भाई और भाभी भी सुशांत के प‍िता के साथ पटना से मुंबई आए हैं। ये सभी फिलहाल अस्पताल के रवाना हो चुके हैं। सुशांत की बहन और बाकी रिश्‍तेदार पहले ही मुंबई आ चुके थे। 

शाम करीब 4 बजे सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाना है। अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा। 4 बजे के आस-पास अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।’’

रिया चक्रवर्ती को किया था आखिरी बार फोन

सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं। पुलिस रिया का बयान दर्ज करेगी क्योंकि मौत से पहले सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी और र‍िया चक्रवर्ती को ही फोन किया था। वहीं सुशांत की बहन कहना है कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी तो पता चला था कि उसे दवाइयां लेनी छोड़ दी है। 

पुलिस ने बताया डिप्रेशन का शिकार

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। मुम्बई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। राजपूत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। चिकित्सकीय रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच