लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: विकास सिंह बोले- बहुत कुछ छिपाना चाहती थी मुंबई पुलिस, अभी और भी कई सच का बाहर आना बाकी

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 14:12 IST

सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की आलोचना की है। वकील के मुताबिक मुंबई पुलिस इस केस में बहुत कुछ छिपाने की कोशिश कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देल विकास सिंह ने शनिवार को समाचार ऐजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस काफी कुछ छिपाना चाहती थी। वकील को भरोसा है कि इस मामले में अभी बहुत कुछ सामने आने वाला है। विकास सिंह की मानें एनसीबी के हाथ अभी और भी बहुत सारे सबूत आने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में पिछले करीब तीन महीनों से हर तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोगों को लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। वहीं कुछ मानते हैं कि सुशांत सुसाइड करने वालों में नहीं थे, उनका मर्डर किया गया है। सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह इस मामले पर लगातार अपडेट देते रहे हैं। विकास सिंह ने एक बार फिर सुशांत के परिवार की ओर से मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। 

वकील विकास सिंह ने शनिवार को समाचार ऐजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस काफी कुछ छिपाना चाहती थी। अब धीरे-धीरे बहुत सारी बातें सामने आएगी, ये गिरफ्तारी तो मजह शुरुआत है। वकील को भरोसा है कि इस मामले में अभी बहुत कुछ सामने आने वाला है। वकील विकास सिंह के मुताबिक पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था, लेकिन जैसी-जैसी बातों का खुलासा जांच में हो रहा है यह मर्डर की ओर ईशारा कर रहा है। 

मुंबई पुलिस के काम पर भरोसा नहीं

विकास सिंह ने कहा, 'एनसीबी ने अरेस्‍ट किया है, इससे साफ है कि मुंबई पुलिस क्‍या-क्‍या छिपा रही थी। मुंबई पुलिस का रवैया शुरू से संदेहास्‍पद था। ड्रग्‍स का मामला जिस तरह से सामने आया है, इसके बारे में तो परिवार को कुछ पता भी नहीं था। एनसीबी की जांच पर परिवार को पूरा भरोसा है।' विकास सिंह की मानें एनसीबी के हाथ अभी और भी बहुत सारे सबूत आने वाले हैं। 

रिया की बातों पर नहीं कर सकते भरोसा

विकास सिंह ने कहा, 'रिया जिस पेंटिंग की बात कर रही हैं, वैसी कोई पेंटिंग उस होटल में नहीं है। यदि है भी तो सैटर्न अपने बच्‍चे को खा रहा है इससे मेडिकल के हिसाब से दिमाग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। और वह घटना अक्‍टूबर की है, लेकिन जो जून में हुआ है उससे उसे लिंक करना समझ से परे है। रिया चक्रवर्ती अपना बयान बार बार बदल रही हैं।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच