लाइव न्यूज़ :

श्रुति मोदी का दावा: बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे सुशांत, पिता से नहीं करना चाहते थे बात, ड्रग्स के चलते कई ऑफर छूटे

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 17:17 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है। लेकिन रोजाना उनसे जुड़ी कई नई बातें निकलर सामने आती रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स के कारण सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट हुए थे। श्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे। अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे। ड्रग्स  के कारण सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट हुए थे, वहीं एक कंपनी उन्हें अपना ब्रांड एंबसेडर बनाना चाहती थी लेकिन सुशांत की हालत देखकर उन्होंने यह कांट्रेक्ट किसी और को दे दिया। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक श्रुति मोदी ने यह सभी बातें अपने वकील अशोक सरावगी के जरिए कहा है। श्रुति मोदी ने सुशांत के परिवार के साथ एक्टर के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी। श्रुति मोदी की मानें तो सुशांत का रिश्ता अपने परिवार वालों से अच्छा नहीं था। यहां तक कि एक बार सुशांत की अपनी बहनों से इस कदर लड़ाई हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत

सरावगी ने कहा- नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं, लेकिन रात में ही वह वापस लौट गई। वह शहर में ही थी लेकिन किसी होटल में उन्होंने कमरा ले लिया था। वह सुशांत के साथ नहीं रहना चाहती थी। सुशांत और उनकी बहनों के बीच उस रात जमकर लड़ाई हुई थी। इसके अगले ही दिन सुशांत खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। 

ड्रग्स के बुरे प्रभाव ने करियर को नीचे धकेला

इसके बाद जह वह अस्पताल में थे तो उनके पिता ने उनसे बात करना चाहा, लेकिन वह परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं करना चाहते थे। सुशांत की जिंदगी में ड्रग्स के बुरे प्रभाव पर रोशनी डालते हुए सरावगी ने बताया कि ड्रग्स के कारण उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गए थे। सुशांत के घर में बहुत पार्टियां होती थीं, जहां उनकी बहनें भी ड्रग्स लेती थीं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच