लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने कहा- अभी इसे सुसाइड नहीं कहा जा सकता

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 19:11 IST

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में वैसे ही लोगों की मौत की खबरें रोजाना आती रहती है। इस बीच बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान अब हमारे बीच नहीं रही।

Open in App
ठळक मुद्दे दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत के अलावा वरुण ग्रोवर और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए काम कर चुकी थी।घटना की छानबीन कर रही पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।पुलिस ने दिशा के माता-पिता से पूछताछ कर ली है, लेकिन मंगेतर से अभी भी पुलिस को सवाल-जवाब करना है।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान की सोमवार रात बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत के अलावा  वरुण ग्रोवर और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए काम कर चुकी थी। सोमवार रात को उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। वहीं पुलिस भी मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

यह घटना मुंबई के उपनगर मलाड में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दिशा सलियन अपने मंगेतर के साथ वहां मौजूद थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद दिशा को तुरंत बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की छानबीन कर रही पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बारे में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दिशा सालियान पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रही थी। वह लोगों से बेहद कम बात करती थी और उनके व्यवहार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा था। पुलिस ने दिशा के माता-पिता से पूछताछ कर ली है, लेकिन मंगेतर से अभी भी पुलिस को सवाल-जवाब करना है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या दिशा की हत्या की गई है। बॉलीवुड की कई मैनजेमेंट और पब्लिक रिलेशन फर्म के साथ काम करने वाली दिशा अपने काम के लिए काफी पॉपुलर थीं। दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के अलावा रिहा चक्रवर्ती, वरुण शर्मा समेत कई अन्य सितारों के साथ काम किया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच