लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बताया प्लान मर्डर, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव ने उसकी जान लेली...

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 16:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह की मौत के लिए बॉलीवुड का उनके प्रति व्यवहार को ठहराया है। सुशांत इतनी अच्छी फिल्में करने के बाद भी संघर्ष करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत के आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटज्म का मुद्दा गरमा गया है। कंगना ने कहा, 'सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। 'छिछोरे' अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। कंगना ने आरोप लगाया कि सुशांत के फिल्मी करियर को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश की गई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं रहा था। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या पर कंगना ने भी अपनी बात रखी है। 

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसे प्लान मर्डर बताया। सुशांत के आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटज्म का मुद्दा गरमा गया है। कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। कंगना ने कहा, 'सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। 'छिछोरे' अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। लेकिन उस फिल्म में सुशांत थे तो उसकी वेल्यू नहीं थी। 

'गली ब्वॉय' से बेहतर फिल्म थी 'छिछोरे' फिर भी नहीं मिला अवॉर्ड

कंगना रनौत ने कहा कि पिछले साल की सबसे अच्छी फिल्मों में अगर बात की जाएगी तो उसमें छिछोरे का नाम टॉप पर होगा न कि 'गली ब्वॉय' का।  छिछोरे का बिजनेस और उसके रिव्यूज दोनों 'गली ब्वॉय' से ज्यादा थे। लेकिन अगर आप चापलूसी करना नहीं जानते तो फिर आप किसी भी अवॉर्ड के हकदार नहीं रह जाते। 

करियर को डैमेज करने की पूरी साजिश 

कंगना ने आरोप लगाया कि सुशांत के फिल्मी करियर को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश की गई थी। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। यह एक प्लान मर्डर है। फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली भेदभाव ने सुशांत की जान ले ली। दुर्भाग्य से इंडस्ट्री में मूवी माफिया की जड़ें बहुत गहरी हैं। 

 
टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच