लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से CBI ने की 8 घंटे तक पूछताछ, सुशांत मौत मामले को लेकर किए गए कड़े सवाल

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 20:15 IST

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में पहली बार मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देरिया के माता-पिता को सुबह लगभग 11 बजे पूछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस बुलाया गया था। रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को हालांकि मंगलवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।रिया से पिछले चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ की गई है और उसके भाई से भी पिछले पांच दिन से पूछताछ हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अलावा उनका परिवार भी सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर सवालों के घेरे में हैं। सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को रिया के माता-पिता से पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से 8 घंटे तक पूछताछ की गई है। रिया के माता-पिता को सुबह लगभग 11 बजे पूछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस बुलाया गया था। 

रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान सीबीआई ने रिया के घरवालों से सुशांत को लेकर कई कड़े सवाल पूछे। सुशांत संग रिया के परिवार की नजदीकियों को लेकर भी सवाल-जवाब किया गया है। वहीं रिया के पिता का एक्टर के लिए दवाई देने वाली बातों पर भी चर्चाएं की गई है। माना जा रहा है कि रिया के घरवालों को जरूरत पड़ने पर सीबीआई दोबारा पूछताछ के लिए समन भेज सकता है। 

रिया और उनके माता-पिता पर सुशांत के पिता ने दर्ज कराया था एफआईआर

अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और माता संध्या चक्रवर्ती सुबह करीब 11 बजे उपनगर कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे थे। उनकी कार के साथ पुलिस का एक वाहन भी था। सीबीआई जांच दल इसी अतिथि गृह में ठहरा है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के पिता ने पटना में जो प्राथमिकी दर्ज कराई है, उसमें रिया और उनके माता-पिता का नाम भी शामिल है।

मंगलवार को रिया और उनके भाई से नहीं हुई पूछताछ

रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को हालांकि मंगलवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। रिया से पिछले चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ की गई है और उसके भाई से भी पिछले पांच दिन से पूछताछ हो रही है। राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे और मुम्बई पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया था। दिवंगत अभिनेता के पिता ने बाद में पटना में पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का गबन करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच