सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब एक्टर के निधन की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती समेत कई अहम लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ रिया की चैट सामने आने के बाद केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। हाल ही में रिया ने इंटरव्यू में सुशांत पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू दिया है। उनके खुलासों और दावों की काफी चर्चा हो रही है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए खुलासा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने उनका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।
कौन हैं सुशांत की बहन प्रियंका
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह वकील हैं। प्रियंका दिल्ली में पति सिद्धार्थ तंवर के साथ रहती हैं। सिद्धार्थ भी प्रियंका की तरह से पेशे से वकील हैं। वह दिल्ली हाईकोर्ट में साल 2007 से ही वकालत कर रहे हैं। प्रियंका और सिद्धार्थ का दिल्ली के नारायणा में ऑफिस भी है।
प्रियंका सिंह के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो उनका आखिरी ट्वीट 19 अगस्त का है। उन्होंने 19 अगस्त को भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों भाई-बहन मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भाई का केस सीबीआई के पास पहुंचने पर खुशी जाहिर की थी। प्रियंका भी इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हैं मगर बहन श्वेता की तरह वे ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।
रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।
ये देखकर मैं हैरान रह गई और प्रियंका को जाने को कहा, लेकिन मैं खुद ही वहां से चली गई और अगले दिन सब कुछ सुशांत को बताया। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था।