लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बयान दर्ज कराने थाने पहुंचे धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्वा मेहता

By भाषा | Updated: July 28, 2020 16:43 IST

अधिकारी ने कहा कि पुलिस के सम्मन पर मेहता दोपहर के समय अंबोली थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह राजपूत और प्रोडक्शन हाउस द्वारा हस्ताक्षर किये गए अनुबंध दस्तावेज भी अपने साथ लाए ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने इस मामले में सोमवार को फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज किया था। सुशांत (34) का शव 14 जून को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था।

धर्मा प्रोडक्शन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपूर्वा मेहता अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बयान दर्ज कराने के लिये मंगलवार को अंबोली थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजपूत ने करण जौहर के इस प्रोडक्शन हाउस के साथ 2019 में फिल्म ''ड्राइव'' में काम किया था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस के सम्मन पर मेहता दोपहर के समय अंबोली थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह राजपूत और प्रोडक्शन हाउस द्वारा हस्ताक्षर किये गए अनुबंध दस्तावेज भी अपने साथ लाए । मुंबई पुलिस ने इस मामले में सोमवार को फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज किया था। सुशांत (34) का शव 14 जून को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था।

पुलिस इस मामले में राजपूत के परिवार के सदस्यों, रसोइये, बॉलीवुड हस्तियों संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच