लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: ड्रग्स मामले में NCB ने 20 साल के जैद विलात्रा पर कसा शिकंजा, हुए कई बड़े खुलासे

By भाषा | Updated: September 2, 2020 16:38 IST

एनसीबी ने दावा किया कि लखानी के जैद के साथ संबंध थे। एजेंसी ने जैद से पूछताछ के बाद बांद्रा के निवासी बासित परिहार को भी हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंधित कथित मादक पदार्थ मामले में यह कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान जैद विलात्रा के रूप में हुई है।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंधित कथित मादक पदार्थ मामले में यह कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान जैद विलात्रा के रूप में हुई है। 

जैद विलात्रा के पास से 9,55,750 रुपये की भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा (2,081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड, 15 दिरहम) बरामद हुई हैं। एजेंसी का दावा है कि उसके पास से बरामद पैसा ''मादक पदार्थों की तस्करी से कमाया गया है।'' एनसीबी ने कहा, ''जैद ने खुलासा किया है कि वह बांद्रा में एक भोजनालय चलाता है लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसे उससे कोई कमाई नहीं हो रही है। 

ड्रग्स को लेकर हुए कई खुलासे

जैद विलात्रा ने यह खुलासा भी किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है, जिसके जरिये वह ठीक-ठाक पैसा कमाता है। '' इससे पहले एजेंसी ने 27-28 अगस्त को मादक पदार्थों की तस्करी के एक और मामले में अब्बास लखानी और करण अरोड़ा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद ही जैद को गिरफ्तार किया गया है। 

एनसीबी का दावा लखानी के जैद के साथ है संबंध

एनसीबी ने दावा किया कि लखानी के जैद के साथ संबंध थे। एजेंसी ने जैद से पूछताछ के बाद बांद्रा के निवासी बासित परिहार को भी हिरासत में लिया है। परिहार को राजपूत की लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती (28) और अन्य के खिलाफ दर्ज मादक पदार्थों से संबंधित मामले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा के ऐसे कुछ और लोग एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच