लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब मां को याद कर रोने लगे थे सुशांत सिंह राजपूत, माधुरी दीक्षित भी नहीं रोक पाईं थी अपने आंसू

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 15:03 IST

सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हों, लेकिन अपने फिल्मों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने मौत से 10 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की थी।बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म का मामला गरमा गया है।'झलक दिखला जा' के सीजन 4 का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री सदमे में है। सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने निवास पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर बहस जारी है। बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म का मामला गरमा गया है। अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि सुशांत के साथ फिल्म इंटस्ट्री में हुए भेदभाव ने उनकी जान ले ली। 

सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से 10 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया था। सुशांत सिंह राजपूत अक्सर अपनी मां को मिस किया करते थे। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मां पर फिल्माया गया एक गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

माधुरी भी नजर आईं इमोशनल

दरअसल, 'झलक दिखला जा' के सीजन 4 का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी मां को याद करते हुए सुशांत एक जबरदस्त डांस करते हैं और डांस खत्म होने के बाद वह भावुक हो जाते हैं। सुशांत रोने लगते हैं और अपनी मां के बारे में सबी को बताते हैं। इस दौरान शो को जज कर रही माधुरी दीक्षित भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पाती हैं।

अंकिता लोखंडे ने दिया था सहारा

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को सिर्फ 16 साल की उम्र में खो दिया था। सुशांत को स्टेज पर इस तरह रोता हुआ देखकर अंकिता लोखंडे उनके पास पहुंचती हैं। अंकिता उन्हें जोर से गले लगाकर उनका दुख कम करने की कोशिश करती नजर आती हैं। सुशांत ने डांस खत्म करने के बाद कहा कि मां को गए हुए 9 साल हो गए, मैंने मां को 1992 में खोया था। मां जबतक थीं तब तक मैंने कुछ नहीं किया था. लेकिन मां के जाने के बाद जो कुछ अच्छा हुआ वो उसे देख नहीं सकीं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच