लाइव न्यूज़ :

दोस्त गणेश हिवार्कर ने कहा- जब मुझे आ रहे थे आत्महत्या के ख्याल तो सुशांत सिंह राजपूत ने बचाई थी जान

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 21:09 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुशमिजाज और जिंदगी को अपने अंदाज में जीने वाले सुशांत की मौत उनके दोस्त पचा नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश हिवार्कर ने बताया कि कैसे सुशांत ने एक बार उनके मन में आने वाले आत्महत्या वाले विचार को दूर किया था। सुशांत के करीबी दोस्त गणेश हिवार्कर ने सुशांत को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। सुसाइड से कुछ समय पहले ही सुशांत ने अपने दोस्त महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन करीब दो महीने होने वाले है। शानदार एक्टर सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है। हर रोज सुशांत सुसाइड पर नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के करीबी दोस्त गणेश हिवार्कर ने सुशांत को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। 

सुशांत के एक पुराने दोस्त गणेश हिवार्कर ने बताया कि कैसे सुशांत ने एक बार उनके मन में आने वाले आत्महत्या वाले विचार को दूर किया था। एक इंटरव्यू में गणेश हिवार्कर ने कहा, 'शुरुआती दिनों में मैं सुशांत को डांस सिखाता था। मैंने 2007 में पर्सनल प्रेशर और दूसरी दिक्कतों के चलते खुदकुशी करने की कोशिश की थी। सुशांत मेरे काफी करीब था तो मैंने उसे अपनी सुसाइड की कोशिश के बारे में उसे बताया था। 

दोस्त को आत्महत्या वाले विचारों से दूर रहने को दी थी सीख

गणेश ने बताया कि उन दिनों किस तरह सुशांत ने उनके मन में आ रहे इस तरह के विचारों को खत्म करने का काम किया। गणेश कहते हैं कि तब सुशांत तुरंत मेरे घर आया था। वह मेरे साथ बैठा, मुझे शांत कराया और ऐसे ख्यालों से दूर रहने के बारे में मुझे समझाया। मुझे याद है जब सुशांत ने कहा था कि ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं आई है जो तू सुसाइड करने पर आ गया। 

रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से किया था दूर 

सुसाइड से कुछ समय पहले ही सुशांत ने अपने दोस्त महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। महेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी। खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच