लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुना सकता है फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2020 17:15 IST

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुशांत केस का फैसला सुना सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में आज सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम सुनवाई कर रही है।अब सुनवाई के बाद साफ होगा कि सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस

सुप्रीम कोर्ट में आज सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्टरिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर फैसला देने वाले हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई कर रहे हैं।  सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रखा है।

अब सुनवाई के बाद साफ होगा कि सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस। सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाने वाले हैं।

जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत केस के अपडेट्स के बारे में....

सुशांत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुना सकता है फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई, इसका फैसला गुरुवार को आ सकता है। दरअसल, गुरुवार तक लिखित याचिकाएं दाखिल की जाएंगी।

महाराष्ट्र सरकार ने SC में सौंपी जांच रिपोर्ट

महाराष्ट्र सरकार के वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में सुशांत केस की जांच रिपोर्ट सौंपी है। सिंघवी ने कहा है कि मैंने जांच रिपोर्ट फाइल की है जो कि सील कवर ही होनी चाहिए।

सुशांत के वकील का पक्ष

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में कभी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अगर आप किसी केस में जांच के लिए किसी को बुलाते हैं तो एफआई आर का होना जरूरी है। लेकिन मुंबई पुलिस ने लगातार इस केस में देरी की है। जब जांच के लिए ऑफिसर गया तो उसे क्वारंटीन के नाम पर डिटेनशन में रख दिया।

रिया के वकील से कोर्ट ने कहा

रिया के वकील ने मुंबई में जांच कराए जाने की दलील दी है, जिसके जवाब में कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई जांच चाहते हैं या नहीं? पहले आपकी तरफ से सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

रिया के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट में रिया के वकील श्याम दिवान ने कहा कि एक्ट्रेस सुशांत से प्यार करती थी, रिया एक्टर के निधन के बाद से सदमे में हैं उनको लगातार ट्रोल किया जा रहा है। रिया के वकील ने कहा कि पटना में जो FIR दर्ज हुई है, उसे महाराष्ट्र स्थानांतरित करने की मांग है। 38 दिनों की देरी से FIR दर्ज कराई गई। अगर मामले का ट्रांसफर पटना से मुंबई नहीं होता तो रिया को इंसाफ नहीं मिल पायेगा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस