लाइव न्यूज़ :

2016 से ही ड्रग्स ले रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, NCB की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 16:42 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम रिया से मामले की पूछताछ कर रही है। इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां एनसीबी के हाथ लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की मानें तो रिया ने एनसीबी को बताया कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही साल 2016 से ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स ले रहे थे। रिया के मुताबिक कोई नहीं जानता था कि सुशांत ड्रग्स में इतना ज्यादा इंवॉल्व हो चुके हैं। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में उनकी लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। इस पूछताछ के दौरान रिया ने कई सवालों का जवाब दिया है। सूत्रों की मानें तो रिया ने एनसीबी को बताया कि केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही साल 2016 से ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स ले रहे थे। 

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स के नाम लिए हैं। यह जानकारी रिया ने एनसीबी को दी है। लेकिन अभी तक साफ नहीं हो सका है कि रिया ने इन नामों को क्यों लिया है। रिया के मुताबिक सुशांत ने अपने को-स्टार्स के साथ ड्रग्स लेने शुरू किए थे। सुशांत व्हॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करने के लिए बोलते थे जो कि ड्रग्स से जुड़े होते थे। सुशांत यह निश्चित करते थे कि ड्रग्स की डिलिवरी उनके स्टाफ का कोई सदस्य करे। 

ड्रग्स में बहुत ज्यादा इंवॉल्व हो चुके थे सुशांत

रिया के मुताबिक कोई नहीं जानता था कि सुशांत ड्रग्स में इतना ज्यादा इंवॉल्व हो चुके हैं। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। 

रिया ने कही थी खुद ड्रग नहीं लेने की बात

एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं। रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे। एजेंसी ने इस बीच अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच