लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूतः रिया चक्रवर्ती ने कहा-मैं निर्दोष हूं, विच-हंट का शिकार हुई, ड्रग आरोप झूठे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2020 17:10 IST

वह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांचों का हवाला दे रही थीं। चक्रवर्ती ने कहा कि यह सब उसके, ' मानसिक स्वास्थ्य और सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी के जांच के अलावा, वह साथ ही साथ पुलिस और केंद्रीय एजेसियों की तीन जांच और ' समानांतर मीडिया ट्रायल' का सामना कर रही हैं।अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि हिरासत की अवधि बढ़ने से उनकी मानसिक स्थिति और भी बिगड़ जाएगी।न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की एकल पीठ के समक्ष बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी।

मुंबईः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बंबई उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं और मादक पदार्थ नियंत्रण (एनसीबी) 'जान-बूझ कर' उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह 'विच हंट' (संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश अभियान) का शिकार हुई हैं। उच्च न्यायालय में मंगलवार दायर जमानत याचिका में चक्रवर्ती ने कहा है कि वह सिर्फ 28 साल की हैं और एनसीबी के जांच के अलावा, वह साथ ही साथ पुलिस और केंद्रीय एजेसियों की तीन जांच और ' समानांतर मीडिया ट्रायल' का सामना कर रही हैं।

वह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांचों का हवाला दे रही थीं। चक्रवर्ती ने कहा कि यह सब उसके, ' मानसिक स्वास्थ्य और सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।' उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि हिरासत की अवधि बढ़ने से उनकी मानसिक स्थिति और भी बिगड़ जाएगी।

वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी

न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की एकल पीठ के समक्ष बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। परंतु, मुंबई में भारी बारिश की वजह से उच्च न्यायालय ने बुधवार की कार्यवाही स्थगित कर दी और अब इन पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है।

चक्रवर्ती ने आगे अपनी याचिका में कहा है कि राजपूत मादक पदार्थ खास तौर पर गांजा का सेवन करते थे, और वह तबसे इसका सेवन कर रहे थे जब वे दोनों संबंध में भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह उनके लिए 'कम मात्रा में' मादक पदार्थ की खरीद भी करती थीं और 'कई अवसरों पर उन्होंने इसके लिए भुगतान भी किया।' लेकिन वह खुद किसी भी मादक पदार्थ गिरोह की सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजपूत ही मादक पदार्थ का सेवन करते थे।

याचिका में कहा, '' आवेदक (चक्रवर्ती) निर्दोष हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।'' उन्होंने याचिका में कहा कि वह 'विच-हंट' का शिकार हुई हैं क्योंकि सीबीआई और ईडी उनके खिलाफ सबूत जुटाने में असफल रहा और एनसीबी को, ' उन्हें और उनके परिवार को फंसाने के लिए लाया गया' चक्रवर्ती पर एनसीबी ने कई आरोपों के लिए मामला दर्ज किया है, इसमें मादक पदार्थ की अवैध तस्करी का वित्तपोषण करना भी शामिल है।

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह धारा आरोपी को जमानत देने पर पर रोक लगाता है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27-ए के तहत गलत तरीके से फंसाया गया है। और जब उनके पास से कोई मादक पदार्थ जब्त नहीं किया गया और एनसीबी सभी आरोपी के पास से सिर्फ 59 ग्राम मादक पदार्थ जब्त करने में सफल रही तो जमानत पर रोक लगाने का नियम उन पर लागू नहीं होता है।

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी जमानत पर तब रोक लगाई जाती जब कारोबारी मात्रा में उनके पास से मादक पदार्थ जब्त होता। पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति कोतवाल के सामने इसी तरह का तर्क सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के वकीलों ने दिया था। ये सभी इस मामले में सह आरोपी हैं। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच