लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या से 6 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी रिया चक्रवर्ती से लड़ाई, बहन मीतू सिंह ने पुलिस को दिया बयान

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 13:30 IST

बुधवार को ब‍िहार पुलिस की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए उनके मुंबई वाले घर पर गई थी, लेकिन मौके पर एक्ट्रेस घर पर ही नहीं थी। अब सुशांत की बहन मीतू ने रिया को लेकर कुछ नई बातों की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने एक्टर की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की है, जिसमें कुछ नई बातों का पता चला है। सुशांत के पिता ने भी शिकायत में कहा था कि सुशांत से मिलने उनकी बेटी पहुंची थी। मीतू के मुताबिक लड़ाई के बाद रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गईं थी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करा केस को एक नया रुख दे दिया है। अब ऐसी खबर आ रही है कि बिहार पुलिस ने एक्टर की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की है, जिसमें कुछ नई बातों का पता चला है। 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से पूछताछ के दौरान मीतू सिंह ने बताया कि मौत से छह दिन पहले रिया और सुशांत के बीच लड़ाई हुई थी। 8 जून को इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई। रिया चक्रवर्ती जब सुशांत के ब्रांदा वाले घर से चली गई थीं तो मीतू सुशांत से मिलने पहुंची थीं। उस दौरान मीतू सिंह सुशांत से इस मामले पर बातचीत भी की थी। 

सुशांत की बहन ने बताया रिया क्यों गई थी घर छोड़कर

वहीं सुशांत के पिता ने भी शिकायत में कहा था कि सुशांत से मिलने उनकी बेटी पहुंची थी। वह चार दिन सुशांत के साथ रहीं और भाई को समझाया। लेकिन इसके बाद वो वहां से चली आई। मीतू सिंह ने आरोप लगाया कि सुशांत को रिया बुरी हालत में छोड़कर चली गई थीं। सुशांत ने खुद इस बात की जानकारी मीतू को दी थी। मीतू के मुताबिक लड़ाई के बाद रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गईं थी। 

फिलहाल घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती 

एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद से रिया पर ग‍िरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बिहार पुलिस रिया के मुंबई वाले घर पर पहुंची तो उन्हें वहां ऐक्ट्रेस नहीं मिलीं। बताया जा रहा है कि रिया बिहार पुलिस के सामने इसलिए नहीं आईं क्योंकि वह इससे पहले वह अग्रिम जमानत के लिए अपनी याचिका दायर करना चाहती थीं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच