लाइव न्यूज़ :

सुशांत-रिया के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप आया सामने, बॉलीवुड छोड़ने के साथ इन मुद्दों पर कर रहे हैं बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 29, 2020 19:28 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मामले में एक ऑडियो क्लिप समाने आया है। इस ऑडियो में सुशांत, रिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती और कुछ वित्तीय सलाहकार साथ बैठकर सुशांत के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बात कर रहे हैं।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक ऑडियो क्लिप समाने आया है। इस ऑडियो में सुशांत, रिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती और कुछ वित्तीय सलाहकार साथ बैठकर सुशांत के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बात कर रहे हैं। वहीं, इसमें सुशांत एक ट्रस्ट बनाने के बारे में बात कर रहे हैं। सुशांत अपने भविष्य को लेकर और बॉलीवुड छोड़ने बात कर रहे हैं। साथ ही सुशांत अपने रिटायरमेंट प्लान्स पर बात कर रहे हैं।

आजतक के मुताबिक, इस पूरे ऑडियो में सुनने के बाद साफ लग रहा है कि सुशांत ने वित्तीय सलाहकारों को आगे की प्लानिंग के लिए बुलाया है। साथ ही सुशांत बॉलीवुड छोड़ने, अपने रिटायरमेंट, अपनी बीमारी की बात कर रहे हैं। रिया और इंद्रजीत चक्रवर्ती भी अपनी बात रख रहे हैं। 

वहीं, यह भी सुना जा सकता है कि रिया कह रही हैं कि सुशांत को पैसे की एफडी तैयार करनी चाहिए। रिया को कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं ये सब ऐसे चाहती हूं कि उदाहरण के तौर पर मैं वहां पर नहीं हूं, श्रुति और मिरांडा भी नहीं हैं और कोई नया शख्स सुशांत के साथ है। उसे सुशांत का कार्ड मिल जाए। पहली चीज तो मैं सुशांत से कहूंगी कि सारे पैसों की एफडी बना ले। हम सुशांत का सारा पैसा एफडी में रखेंगे। सुशांत के कार्ड में 10-15 लाख से ज्यादा नहीं होंगे। दूसरी बात जो पैसा सुशांत के पास है, जिससे सुशांत को ब्याज मिलता रहे। सुशांत की जमा पूंजी भी सुरक्षित रहेगी। सुशांत के दस्तखत के बिना कोई एफडी तुड़वा ना सके। 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था। सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।’’

रिया चक्रवर्ती ने लगाया है सुशांत की बहन शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।

रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा  प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।

ये देखकर मैं हैरान रह गई और प्रियंका को जाने को कहा, लेकिन मैं खुद ही वहां से चली गई और अगले दिन सब कुछ सुशांत को बताया। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस