लाइव न्यूज़ :

तो क्या सुशांत सिंह राजपूत ने बताई थी आत्महत्या करने की वजह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डिलीट ट्वीट

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 00:51 IST

सोशल मीडिया पर सुशांत के अकाउंट से किए गए ट्वीट में बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में थे। मौत से पहले किए गए उनके तीन ट्वीट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने से कुछ देर पहले सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर 3 ट्वीट्स शेयर किए थे।यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि यह सुशांत सिंह ने किया था या सोशल मीडिया पर किसी ने इसे जानबूझकर वायरल किया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिरी सुशांत के साथ ऐसी क्या समस्या थी जिस कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। रविवार को राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था। एक अधिकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता का अवसाद के इलाज चल रहा था।

अब सोशल मीडिया पर सुशांत की कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने से कुछ देर पहले सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर 3 ट्वीट्स शेयर किए थे जिसे उन्होंने  शेयर करने के फौरन बाद डीलीट भी कर दिया था। हालांकि, यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि यह सुशांत सिंह ने किया था या सोशल मीडिया पर किसी ने इसे जानबूझकर वायरल किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट की मानें तो सुशांत ने ट्विट में लिखा, 'हम आदमियों से कभी हमारे मेंटल हेल्थ, हमारी जिंदगी, हमारे सोच के बारे में नहीं पूछा जाता। हमें उस तरीके से कभी ट्रीट नहीं किया जाता। मैं इन सब चीजों से गुजर चुका हूं और अब मैं थक गया हूं। आप सभी के साथ एक लंबा सफर तय किया है मैंने। मुझे नहीं पता मैं ये सब क्यों लिख रहा हूं।'

मिडयोकर सक्सेस से तंग आ चुके थे सुशांत

अपने दूसरे ट्वीट में  सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा कि ‘मैं अपनी जिंदगी की मुश्किलों से काफी लड़ चुका हूं और मैं कुछ ही देर में ये ट्वीटस डिलीट कर दूंगा ताकि आप में कुछ लोग ये जान पाएं कि मैं इस मिडयोकर सक्सेस से तंग आ चुका हूं। मुझे फेम नहीं चाहिए, बहुत आरामदायक होता होगा ये, लेकिन इसे झेलना बहुत कठिन है।’

आखिरी ट्वीट में लिखी ये बात 

सुशांत ने अपने तीसरे और आखिरी ट्वीट में लिखा कि ‘मैं ये सब कुछ खत्म कर रहा हूं एक अच्छे अंत के लिए, दूर जा रहा हूं लेकिन तुम लोगों के पास रहने के लिए, हो सकता है इसके बाद लोग एक दूसरे से बातें करना शुरू कर दें, अपने विचारों को अपने अंदर रखना बंद कर दें, फिर मिलेंगे दुनिया की दूसरी तरफ, गुड बाय। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच