लाइव न्यूज़ :

रिया से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव, क्या एक्ट्रेस का भी होगा टेस्ट?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2020 14:31 IST

सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत केस में रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा शक के घेरे में हैंरिया से इन दिनों सीबीआई पूछताछ कर रही है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। एक्टर के निधन पर कई तरह के सवाल खड़े हैं। एक्टर के निधन से शक के घेरे में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत निधन की असलियत सामने आने वाली है।

खबरे के अनुसार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसीपी त्रिमुखे पर सुशांत केस में जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से ये खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया की बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से फोन पर कई बार बातचीत हुई थी।

कॉल्स से साफ हुआ है कि रिया लगातार डीसीपी के संपर्क में थीं।अब अभिषेक त्रिमुखे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। खास बात ये है कि त्रिमुखे  के साथ उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, अब सवाल  है कि क्या अब रिया चक्रवर्ती का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि रिया के टेस्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सुशांत को मिलेगा पुरस्कार

हाल ही में ऐलान किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2021' से नवाजा जाएगा। 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021' को इंडिया का 'ऑस्कर' कहा जाता है। इस अवॉर्ड को पाना हर किसी सितारे का सपना होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने भी 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2021' की ट्रॉफी पाने का सपना देखा था जो कि उनके मरने के बाद पूरा होने जा रहा है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्द ही 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021' का आयोजन करने वाला है। सूत्रों की माने तो इस बार एक मिनिस्ट्री दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021 की तैयारी कर रहा है। खबर के अनुसार सुशांत को ये सम्मान जल्द से जल्द दिया जा सकता है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस