Box Office पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की टक्कर, 'सुपर 30' ने की 'जजमेंटल है क्या' से डबल कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 2, 2019 03:12 PM2019-08-02T15:12:30+5:302019-08-02T15:12:30+5:30

ऋतिक की सुपर 30 अभी तक शानदार कमाई कर रही है। जब तक कंगना की जजमेंटल है क्या ने छह दिनों में कोई खास कमाल नहीं कर पाया है।

super 30 and judgemental hai kya box office collection | Box Office पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की टक्कर, 'सुपर 30' ने की 'जजमेंटल है क्या' से डबल कमाई

Box Office पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की टक्कर, 'सुपर 30' ने की 'जजमेंटल है क्या' से डबल कमाई

Highlightsजुलाई का महीना बॉलीवुड के लिए काफी अहम रहा है। बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं।

जुलाई का महीना बॉलीवुड के लिए काफी अहम रहा है। बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं। इस महीने 12 जुलाई को ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हुई। इसके बाद 26 जुलाई को कंगना रनौत की जजमेंटल है क्या ने पर्दे पर दस्तक दी। फैंस को पता है इन दोनों ही स्टार्स के बीच के वार के बारे में। दोनों के बीच के मतभेद के बाद पहली बार दोनों की एक ही महीने में फिल्म आई हैं। 

ऐसे में फिल्म की कमाई की बात होना को लाजमी है। कमाई के मामले में ऋतिक ने कंगना को पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक की सुपर 30 अभी तक शानदार कमाई कर रही है। जब तक कंगना की जजमेंटल है क्या ने छह दिनों में कोई खास कमाल नहीं कर पाया है। आइए जानते हैं दोनों स्टार्स की फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई के बारे में- 
 

सुपर 30जजमेंटल है क्या
12 जुलाई ( पहले दिन)11.83 करोड़पहले दिन (26 जुलाई) को 5 करोड़ 40 लाख
13 जुलाई(दूसरे दिन)18.19 करोड़दूसरे दिन (27 जुलाई) 8 करोड़ 2 लाख 
14 जुलाई(तीसरे दिन) 20 करोड़तीसरे दिन(28 जुलाई) 8 करोड़ 62 
15 जुलाई(चौथे दिन)6.92 करोड़चौथे दिन (29 जुलाई) 7 करोड़ के आस पास 
16 जुलाई(पांचवे दिन)6.39 करोड़पांचवे दिन (30 जुलाई) 5 करोड़ 
17जुलाई(छठे दिन)6.16 करोड़- कुल 69 करोड़1 अगस्त(छठे दिन) 2 करोड़- कुल 36.22 करोड़

सुपर 30 बिहार को 6 राज्यों में टैक्स फ्री हो गए है। फिल्म बिहार के आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। आनंद के रोल में ऋतिक रोशन नजर आए हैं। फिल्म को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

जजमेंटल है क्या में बॉबी के किरदार में कंगना है। फिल्म एक थ्रिलर बेस स्टोरी है। जिसमें एक मर्डर केस में कंगना और राजकुमार फंस जाते हैं। स्टोरी थोड़ी अलग तरह की है। फिल्म ने लागत जितनी कमाई कर ली है।

Web Title: super 30 and judgemental hai kya box office collection

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे