VIDEO: लॉकडाउन के दौरान सुनील शेट्टी को खाना बनाना सिखा रही पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि माना ने पीट लिया सिर

By अमित कुमार | Published: March 31, 2020 02:46 PM2020-03-31T14:46:35+5:302020-03-31T14:46:35+5:30

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में सभी सितारे घर पर अपना काम खुद ही कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की घर के साफ-सफाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

Sunil Shetty FUNNY Video Cooking For Wife Mana Shetty viral on social media | VIDEO: लॉकडाउन के दौरान सुनील शेट्टी को खाना बनाना सिखा रही पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि माना ने पीट लिया सिर

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsसोशल मीडिया पर फैंस सुनील शेट्टी के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी किचन के अंदर खाना बनाने का प्रयास करते दिखाई पड़ रहे हैं।

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किचन के अंदर खाना बनाने का प्रयास करते दिखाई पड़ रहे हैं। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में सभी सितारे घर पर अपना काम खुद ही कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की घर के साफ-सफाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। 

सुनील शेट्टी इस वीडियो में किचन का काम खुद करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी वाइफ माना शेट्टी उन्हें गाइड करती दिखाई देती हैं। माना कह रही हैं, 'नमक दे, हल्दी दे और धनिया पाउडर।" हालांकि, जब उन्हें पता चलता है कि धनिया पाउडर नहीं है, तो माना अपना सिर पकड़ लेती हैं। वहीं सुनील अपने पैट डॉग के साथ खेलने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सुनील शेट्टी के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सुनील शेट्टी ने भी  गरीब और बेसहारा लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी कोशिश है कि इस विपदा के समय में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जरुरतमंद लोगों के पास उनका समान पहुंच रहा है या नहीं। सुनील शेट्टी ने इसके साथ ही लिखा, 'हममें से किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा।' 

उन्होंने आगे कहा, 'यह वायरस हम में से हर किसी को प्रभावित कर रहा है। कुछ लोगों के लिए यह समय बहुत कठिन है। जो लोग छोटे कमरे में रहते हैं, उनके पास सैनिटाइजर तो दूर खाना भी नहीं होता। ऐसे समय में हम कमजोर परिवारों को सहारा देने की कोशिश करेंगे। इस काम में आप भी हमारी मदद करें। हम @savethechildrenindia पर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दान का उपयोग केवल राहत कार्य के लिए किया जाए।

Web Title: Sunil Shetty FUNNY Video Cooking For Wife Mana Shetty viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे