डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने इंस्टाग्राम पर मुर्गे की एक ऐसी मजेदार वीडियो को किया शेयर, जिसे देख अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे आप, देखें Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2022 06:49 PM2022-06-04T18:49:18+5:302022-06-04T18:52:47+5:30

शनिवार को देश के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

sunil grover shares chicken funny video on his instagram fans give reactions | डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने इंस्टाग्राम पर मुर्गे की एक ऐसी मजेदार वीडियो को किया शेयर, जिसे देख अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे आप, देखें Video

डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने इंस्टाग्राम पर मुर्गे की एक ऐसी मजेदार वीडियो को किया शेयर, जिसे देख अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे आप, देखें Video

Highlightsसुनील ग्रोवर की इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर लोग दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रियाएक यूजर ने लिखा है- अनुलोम विलोम करने से होगा

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' के किरदार रहे डॉक्टर मशहूर गुलाटी को आखिर कौन नहीं जानता है। उनकी कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर पर हंसते हंसते लोगों का पेट दर्द होने लगता है, लेकिन हंसी नहीं रुकती है। सुनील ग्रोवर अक्सर आए दिन अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे कि उनके फैन्स बहुत पसंद करते हैं। शनिवार को देश के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

दरअसल, इस वीडियो में मुर्गा एक सांस में लंबी आवाज लगाता है और आवाज लगाते-लगाते वह लुढ़क जाता है। उनके इस वीडियो में 3.8 लाख से ऊपर व्यूज आ चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अनुलोम विलोम करने से होगा। 

  

आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर का डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार बेहद पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा रिंकू भाभी और गुत्थी का किरदार भी उनका बेहद लोकप्रिय हुआ था। हालांकि अब सुनील ग्रोवर शो में दिखाई तो नहीं देते, लेकिन फिर भी लोग उनके इन किरदारों को भूले नहीं है। 

Web Title: sunil grover shares chicken funny video on his instagram fans give reactions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे