कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिला वर्साटाइल परफॉर्मर का अवॉर्ड, कपिल शर्मा को कहा मिनिस्ट्री ऑफ लॉफ्टर
By वैशाली कुमारी | Published: September 29, 2021 01:51 PM2021-09-29T13:51:12+5:302021-09-29T13:54:40+5:30
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को एक अवॉर्ड फंक्शन में वर्साटाइल परफॉर्मर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शो को होस्ट कर रहे करन सिंह छाबड़ा ने सुनील के साथ मस्ती करने के साथ ही उनसे बहुत सारे रैपिड फायर क्वैश्चंस भी पूछे।
सुनील ग्रोवर को पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित किया गया। इस फंक्शन के दौरान सुनील के साथ रैपिड फायर राउंड खेला गया जो कि बेहद ही मजेदार था। उनसे इस मौके पर बहुत से प्रश्न पूछे गए। दरअसल इस राउंड में सुनील से अलग-अलग मिनिस्ट्री के नाम लेकर पूछा गया कि उनके हिसाब से ये टैग किसे दिए जाने चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि मिनिस्ट्री ऑफ लॉफ्टर का अवॉर्ड किसे दिया जाना चाहिए तो सुनील ने तुरंत कपिल शर्मा का नाम लिया। इसी तरह उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ एनर्जी का अवॉर्ड अक्षय कुमार को देने की बात कही।
हालही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को एक अवॉर्ड फंक्शन में वर्साटाइल परफॉर्मर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शो को होस्ट कर रहे करन सिंह छाबड़ा ने सुनील के साथ मस्ती करने के साथ ही उनसे बहुत सारे रैपिड फायर क्वैश्चंस भी पूछे।
कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर के होने से शो में चार चांद लग जाते थे। उनके शो छोड़ने के बाद फैन्स ने सुनील के वापस आने की मांग भी की थी। हालांकि बाद में सुनील और कपिल के पैचअप की खबरें आ गई थी लेकिन उसके बाद से उन्हें कभी साथ नहीं देखा गया। वहीं इस विषय पर एक बार जब उनसे पूछा गया था कि क्या वे भविष्य में कपिल शर्मा के साथ काम करना पसंद करेंगो तो उन्होंने जवाब दिया था कि अच्छा ऑफर मिलता है तो वे जरूर काम करेंगे।
कपिल शर्मा शो में गुत्ती, रिंकू भाभी और मशहूर गुलाटी के रूप में सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को खुब हंसाया है।इस शो में उनकी एक अलग ही पहचान थी। शो में उनके आने से पब्लिक को शो का दोगुना मजा मिलता था।