हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की अफवाहों पर सुनील शेट्टी ने लगाया विराम, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: November 17, 2022 02:05 PM2022-11-17T14:05:51+5:302022-11-17T14:06:56+5:30

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन पूरी तरह से अलग भूमिका निभाएंगे और हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह नहीं लेंगे।

Suniel Shetty says Akshay Kumar can not be replaced in Hera Pheri 3 | हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की अफवाहों पर सुनील शेट्टी ने लगाया विराम, जानें क्या कहा

हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की अफवाहों पर सुनील शेट्टी ने लगाया विराम, जानें क्या कहा

Highlightsफैंस इस बात से काफी निराश हैं कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे।इससे कयासों को भी बल मिला कि कार्तिक अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं।फिलहाल, अब सुनील शेट्टी ने इसके बारे में बात की है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर नहीं आने वाले हैं। उन्होंने खुद बताया कि वो ये फिल्म क्यों नहीं कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल के अलावा कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, फैंस इस बात से काफी निराश हैं कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे। इससे कयासों को भी बल मिला कि कार्तिक अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं। 

फिलहाल, अब सुनील शेट्टी ने इसके बारे में बात की है। सुनील शेट्टी ने स्पष्ट किया कि हेरा फेरी 3 में कार्तिक अक्षय कुमार की जगह नहीं लेंगे। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अक्षय की जगह ली है। देखिए अक्षय को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। मेकर्स पूरी तरह से अलग किरदार के लिए कार्तिक के साथ बातचीत कर रहे हैं। तो कोई तर्क नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में अक्षय की जगह कोई नहीं ले सकता। सुनील शेट्टी ने कहा, "वह शून्य हमेशा रहेगा। आखिर होता क्या है, यह देखने वाली बात है। मुझे जानकारी नहीं है क्योंकि मैं वास्तव में धारावी बैंक में व्यस्त हूं। मेरे पास बैठने और इन सब पर काम करने का समय नहीं है। 19 नवंबर के बाद मैं बैठकर समझूंगा और अक्की और अन्य लोगों से बात करूंगा और देखूंगा कि क्या हुआ।"

हाल ही में अक्षय कुमार ने इवेंट में कहा था, "हेरा फेरी मेरा हिस्सा रही है। बहुत से लोगों की तरह मेरी भी अच्छी यादें हैं। मुझे इस बात का भी दुख है कि इतने सालों में पार्ट 3 नहीं बना। मुझे फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। इसीलिए मैं पीछे हट गया। मैंने एक कदम पीछे लिया। यह मेरे जीवन और मेरे लिए यात्रा का एक हिस्सा है।"

उन्होंने आगे कहा था, "मुझे इस बात का भी बहुत दुख है कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि रचनात्मक चीजें कैसे आकार लेती हैं।" वहीं, अक्षय कुमार साल में 4-5 फिल्में करने का कारण भी बताया। उन्होंने उसी इंटरव्यू में कहा, "मैं साल में चार फिल्में करता हूं। हां, मैं यह करता हूं। मैं विज्ञापन करता हूं, जरूर। मैं काम करता हूं, किसी से चोरी नहीं करता। मुझे समझ नहीं आया।"

Web Title: Suniel Shetty says Akshay Kumar can not be replaced in Hera Pheri 3

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे