Sui Dhaaga Trailer: सुई-धागा का ट्रेलर हुआ रिलीज, देसी लुक में नजर आए वरुण और अनुष्का
By विवेक कुमार | Published: August 13, 2018 01:43 PM2018-08-13T13:43:01+5:302018-08-13T13:46:34+5:30
यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। 'सुई धागा फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है।
मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। जो कि एक घरेलु महिला में नजर आ रही हैं।
मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। ट्रेलर के एक सीन में जब वरुण अपने दोस्त की शादी में 'कुत्ता' बनकर गेस्ट का मनोरंजन करते हैं उसे ऐसा करता देख अनुष्का शर्मा अपमानित महसूस करती है और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जिसके बाद ममता, मौजी को नौकरी छोड़कर खुद का कोई काम करने के लिए कहती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें उसका साथ ममता देती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है।
यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। सुई धागा की पटकथा भी मनीष शर्मा ने ही लिखी है। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है।
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' पर बेस्ड है। फिल्म का लोगो देश के स्थानीय कारीगरों ने बनाया है। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।
Entertainment News in Hindiकी ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।